ब्रेकिंग
Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग✦पटना ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में राजधानी से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी✦Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग✦पटना ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में राजधानी से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी

Bihar News: स्टेज शो के दौरान माही-मनीषा के साथ मारपीट, अस्पताल में कराना पड़ा एडमिट

Bihar News: बिहार के गोपालगंज में मशहूर ऑर्केस्ट्रा गर्ल माही-मनीषा और उनके बाउंसर्स के साथ एक तिलक समारोह के दौरान मारपीट की गई है. दोनों डांसर समेत अन्य घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया पड़ा.

Bihar News
माही-मनीषा के साथ मारपीट
© google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: गोपालगंज में एक तिलक समारोह में प्रोग्राम देने पहुंची मशहूर डांसर बहनें माही-मनीषा के साथ लोगों ने न सिर्फ मारपीट की बल्कि उनके बाउंसर्स को भी बुरी तरह से पीटा। दोनों बहनों के साथ घायल बाउंसर्स को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। घटना नगर थाना क्षेत्र के मानिकपुर गांव की है।


दरअसल, रविवार की रात मानिकपुर गांव में एक तिलक समारोह में सहरसा की रहने वाली दोनों डांसर बहने माही मनीषा स्टेज शो करने पहुंची थीं। कार्यक्रम के लिए 90 हजार रुपए में उनकी बुकिंग की गई थी। दोनों बहनों को तीन घंटे स्टेज शो करना था। इसी बीच एक लड़का पैसे देने के लिए स्टेज पर जा पहुंचा। 


बाउंसर के रोकने पर जब वह नहीं माना तो बाउंसर ने उसे थप्पड़ मार दिया। फिर क्या था देखते ही देखते बात बढ़ गई और हंगामा शुरू हो गया। इस घटना से नाराज लोगों ने बाउंसर की पिटाई शुरू कर दी। इस दौरान लोगों ने माही-मनीषा पर भी हमला कर दिया। 


जिससे नाराज दोनों बहनों ने कुर्सी उठाकर लोगों पर फेंका, जिसके बाद माहौल और भी गरम हो गया। देखते ही देखते डांस का प्रोग्राम जंग में बदल गया और ग्रामीणों ने दोनों कलाकारों के साथ साथ उनके बाउंसर्स को भी बुरी तरह से पीट दिया। दोनों बहनों ने इस घटना को लेकर सोमवार को गोपालगंज नगर थाना में मामला दर्ज कराया। केस दर्ज होने के बाद पुलिस छानबीन में जुट गई है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता