Bihar Crime News: ट्यूशन टीचर की निर्मम हत्या, मक्के के खेत में मिला खून से सना शव Bihar Crime News: ट्यूशन टीचर की निर्मम हत्या, मक्के के खेत में मिला खून से सना शव बिहार के इन 6 रेलवे स्टेशनों को मिला जंक्शन का दर्जा, इस दिन से होगा प्रभावी; होंगे यह बड़े फायदे बिहार के इन 6 रेलवे स्टेशनों को मिला जंक्शन का दर्जा, इस दिन से होगा प्रभावी; होंगे यह बड़े फायदे मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: इंडिगो ने बढ़ाया फ्लाइट का किराया, नई दरें रात 12 बजे से लागू मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: इंडिगो ने बढ़ाया फ्लाइट का किराया, नई दरें रात 12 बजे से लागू शराब के नशे में सरकारी शिक्षक ने पार की सारी हदें, आर्केस्ट्रा गर्ल के साथ अश्लील हरकत करते वीडियो वायरल; DEO ने दिए जांच के आदेश पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी, देशभर के 9.32 करोड़ किसानों के खातों में 18,640 करोड़ ट्रांसफर पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी, देशभर के 9.32 करोड़ किसानों के खातों में 18,640 करोड़ ट्रांसफर बदल जाएगी पटना के जेपी गंगा पथ की सूरत, बनेंगी 50 आधुनिक प्रीफैब्रिकेटेड दुकानें; दो महीने में पूरा करने का लक्ष्य
21-May-2020 08:24 AM
VAISHALI : हाजीपुर के राजकीय अंबेडकर आवासीय बालिका विद्यालय मे बने जिला आइसोलेशन क्वारेंटाइन सेंटर में रह रहे प्रवासी मजदूर ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया है. जिसके बाद प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया.
क्वारेंटाइन सेंटर में ही प्रवासी मजदूर के खुदकुशी किए जाने की जानकारी मिलते ही सदर एसडीओ संदीप शेखर प्रियदर्शी, सदर एसडीपीओ राघव दयाल, सिविल सर्जन इंद्र देव रंजन, सदर प्रखंड के अंचलाधिकारी कृष्ण कुमार सिंह और सदर थाना अध्यक्ष रोहन कुमार समेत कई लोग मौके पर पहुंचे.
बताया जाता है कि मृतक 30 साल का राजेश कुमार पटेढ़ी बेलसर थाना इलाके के जारंग रामपुर का रहने वाला था, जो 2 दिन पहले ही दिल्ली से बिहार लौटा था. जिसक बाद उसे हाजीपुर के क्वारेंटाइन सेंटर लाया गया था. जहां स्वास्थ्य विभाग द्वारा उसका बुधवार को ही उसका सैंपल लेकर कोरोना जांच के लिए भेजा गया था. लेकिन इसी बीच उसकी मौत ने क्वारेंटाइन सेंटर की सुरक्षा और व्यवस्था पर सवाल खड़ा कर दिया है. फिलहाल मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. वहीं सदर एसडीपीओ राघव दयाल ने बताया कि प्रवासी मजदूर ने आत्महत्या की है. मृतक के भाई ने बताया कि राजेश कोरोना को लेकर काफी डरा हुआ था. हो सकता है इस वजह से ही उसने खुदकुशी कर ली.