ब्रेकिंग न्यूज़

मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर

Home / news / प्रत्यय अमृत ने BJP सांसद को दिखाया आईना, कहा..AIIMS के लिए जिस स्थल...

प्रत्यय अमृत ने BJP सांसद को दिखाया आईना, कहा..AIIMS के लिए जिस स्थल का आपने विरोध किया उसका हम कर रहे थे समर्थन

06-Nov-2024 03:40 PM

By First Bihar

DARBHANGA: बिहार के दूसरे एम्स का शिलान्यास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 13 नवम्बर को करने जा रहे है। जिसकी तैयारी की जायजा लेने के लिए बिहार सरकार के अधिकारियों का दौरा शुरू हो गया है। उसी कड़ी में बुधवार को बिहार सरकार के स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव प्रत्यय अमृत, स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त स्वास्थ्य सचिव संजय सिंह व डायरेक्टर डॉक्टर माधवानंद कार, दरभंगा के भाजपा सांसद गोपाल जी ठाकुर सहित जिला के तमाम आला अधिकारी के साथ शोभन स्थित एम्स निर्माण स्थल का निरीक्षण किया। 


निरीक्षण के दौरान बातों बातों में ही स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव प्रत्यय अमृत ने भाजपा सांसद गोपाल जी ठाकुर को आईना दिखाते हुए कहा कि हमने शुरू से ही शोभन स्थित एम्स निर्माण स्थल का समर्थन कर रहा था। लेकिन आप ही लगातार इस स्थल का विरोध कर DMCH परिसर में एम्स निर्माण का बात करते थे। जैसे ही प्रत्यय अमृत ने यह बात की वहां मौजूद लोगों ने मजा लेते हुए खूब ठहाके लगाए। उस वक्त सांसद ना चाहते हुए भी साथी का साथ देते हुए ठहाके लगाये।


बता दें की बिहार के दूसरे एम्स का निर्माण दरभंग जिला के शोभन बाईपास में 1261 करोड़ से होना है। दरभंगा एम्स में डिजाइन के अनुसार 750 बेडों होंगे। जिसके लिए राज्य सरकार ने 187 एकड़ जमीन का ग्रीन फील्ड दे दिया है। तथा दरभंगा एम्स निर्माण की जिम्मेदारी HSCC कंपनी को दिया गया। उसी का शिलान्यास करने के लिए प्रधानमंत्री मोदी 13 नवम्बर को करने आ रहे है।