RRB Technician Exam City जारी: आ गई टेक्नीशियन भर्ती की डेट? कब, कैसे डाउनलोड होंगे एडमिट कार्ड, लेटेस्ट अपडेट Bihar News: CAG रिपोर्ट में बड़ा खुलासा...पैसा भी नहीं वसूल पा रही नीतीश सरकार, 4844 करोड़ बकाया,कई विभाग तो हिसाब हीं नहीं दे रहे Bihar Assembly : बिहार विधान परिषद में सिंगल यूज़ प्लास्टिक पर फिर उठा सवाल, राजद MLC ने कहा - विधानमंडल में प्रतिबंध के बावजूद हो रहा इस्तेमाल; मंत्री ने दिया यह जवाब Bihar News: सीमांचल से अमित शाह का बड़ा ऐलान, सीमा से 10 KM अंदर से शुरू होगा अभियान...तीन दिनों में तैयार होगा मास्टर प्लान Bihar land record issue : भूमि सुधार विभाग के लापता रिकॉर्ड पर सख्त हुए विजय सिन्हा, कहा- प्लान तैयार, यह लोग हो जाएं अलर्ट सड़े हुए इंसान के साथ मुझे क्यों जोड़ा जाता? पवन सिंह पर फिर फूटा अक्षरा का गुस्सा! कहा- वो 10 जगह मुंह मारता है, फिर भी... Bihar Assembly : बिहार विधानसभा में गूंजा सड़क का मुद्दा, सरकार से विधायक ने मांगा जवाब; कहा - 500 आबादी वाले गांव में अब तक नहीं बनी सड़क; जानिए मंत्री का जवाब Bihar News: बारात की स्टीकर वाली गाड़ी में शराब की खेल, पुलिस ने पकड़ी भारी खेप, चालक गिरफ्तार Bihar Transport: बिहार के 10 जिलों के DTO समेत 40 ADTO-MVI-ESI से शो कॉज नोटिस, तीन दिनों में मांगा गया जवाब.... Bihar Vidhan Sabha : मंत्री नहीं बनने की टीस ! भाजपा विधायक जीवेश मिश्रा ने नगर विकास मंत्री को फंसाया तो विजय सिन्हा ने दिया जवाब- ये भी तो नगर विकास मंत्री रहे हैं
19-Jun-2021 04:24 PM
PATNA : बिहार में नीतीश सरकार ने बीडीओ, सीओ, अनुमंडलाधिकारी (SDM) और थानेदारों की पोस्टिंग में भी महिलाओं को 35 फीसदी आरक्षण देने का फैसला लिया है. सामान्य प्रशासन विभाग ने नीतीश कुमार के आदेश के आलोक में पत्र भी जारी कर दिया गया है. सरकार के इस फैसले का बीजेपी के संस्थापक सदस्य और पूर्व राज्यसभा सांसद आरके सिन्हा ने भी स्वागत किया है.
आरके सिन्हा ने कहा कि बिहार सरकार ने महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में बहुत अच्छे कदम उठायें हैं. पहली बार महिला उद्यमियों के लिए विशेष व्यवस्था की गयी है. दूसरी खास बात यह है कि सभी क्षेत्रीय कार्यालयों में अनुमंडलाधिकारियों, अंचल अधिकारियों, थानाध्यक्षों आदि सभी पदों पर 35 प्रतिशत तक महिलाओं के पोस्टिंग की व्यवस्था के लिए भी निर्देश जारी किये गये हैं. यह बहुत ही अच्छा निर्णय है.
उन्होंने कहा कि सरकार को देखना यह होगा कि जो महिला उद्यमी इस कोरोना में बेंगलुरु, पुणे और चेन्नई से अपनी लाखों की नौकरी छोड़ कर बिहार वापस आयी हैं, कुछ करना चाहती हैं. अगर, वे लाल फीताशाही में फंसेंगी तो फिर लौट कर बिहार छोड़कर वापस चली जाएंगी. उन्होंने उद्योग मंत्री शहनवाज हुसैन से अनुरोध किया है कि वे इस ओर विशेष ध्यान दें और महिला उद्यमियों का प्रोत्साहन सुनिश्चित करें.
उन्होंने कहा कि सरकार को यह भी सुनिश्चित करना होगा कि कम से कम 35 प्रतिशत महिलाएं सभी क्षेत्रीय पदाधिकारियों के पद पर उपलब्ध हैं या नहीं. यदि उनकी वर्तमान में उपलब्धता ही नहीं है तो उसे भी सुनिश्चित करना होगा.