ब्रेकिंग न्यूज़

Patna LPG News : पटना में गैस पर सख्ती का बड़ा असर! अब इन लोगों को नहीं मिलेगा LPG सिलेंडर; गैस एजेंसियों से कम हुई भीड़ EV बनी मौत की सौदागर: अचानक घर में लगी आग, फिर फटने लगे LPG सिलेंडर, 7 लोग जिंदा जले Airline Rules : अब फ्लाइट में पसंदीदा सीट चुनने के लिए नहीं देना होगा पैसा! सरकार का बड़ा फैसला, यात्रियों को मिली राहत BIHAR NEWS : 'तेजस्वी ने जानबूझकर भूमिहार को बलि का बकरा बना दिया ...', बोले BJP विधायक - हार तय थी तो परिवार से नहीं उतारा कैंडिडेट Road Project : पटना में ट्रैफिक से राहत! इस इलाके में बनेगी फोरलेन सड़क, 5 लाख लोगों को बड़ा फायदा BIHAR News : एलपीजी पर सख्ती: बिना e-KYC नहीं मिलेगा गैस सिलिंडर, कालाबाजारी पर सरकार का बड़ा एक्शन Bihar News : नीतीश कुमार फिर बनेंगे जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष! 19 मार्च को भरेंगे नामांकन, पार्टी में एकजुटता का बड़ा संदेश Bihar Teacher News : बिहार में शिक्षकों के लिए खुशखबरी; मॉडल स्कूलों के लिए ट्रांसफर शुरू; शिक्षा व्यवस्था में बड़ा बदलाव Bihar News : बिजली बिल पर बड़ा फैसला आज! इस दिन से बदलेंगी दरें, 125 यूनिट फ्री रहेगा या बढ़ेगा झटका? Bihar crime news : पटना में बालू माफियाओं का आतंक: पुलिस पर हमला, जवाब में चली गोली;4 ट्रैक्टर जब्त

Home / news / PK लेंगे नीतीश से अपमान का बदला, कर सकते हैं विधानसभा चुनाव में...

PK लेंगे नीतीश से अपमान का बदला, कर सकते हैं विधानसभा चुनाव में RJD के लिए काम

29-Jan-2020 06:19 PM

PATNA: जदयू ने प्रशांत किशोर को निकाल दिया है. इस तरह से निकाले जाने की उम्मीद प्रशांत किशोर को नहीं थी. लेकिन अब क्या प्रशांत किशोर इस अपमान का बदला लेंगे इस पर चर्चा होने लगी है. बताया जा रहा है कि इस अपमान का बदला प्रशांत बिहार विधानसभा चुनाव में राजद के साथ काम करके नीतीश को नुकसान पहुंचाकर लेंगे. 

इसको भी पढ़ें: नीतीश से जिसने लिया पंगा वो कहीं के नहीं रहे, क्या प्रशांत-पवन का होगा वही हाल


प्रशांत ने कहा- वक्त आने पर देंगे जवाब

नीतीश कुमार ने मंगलवार को जिस तरीके से प्रशांत किशोर को लेकर शब्दों का प्रयोग किया था इसके बाद प्रशांत ने ट्वीट किया था कि इसका जवाब समय आने पर दिया जाएगा. प्रशांत के ट्वीट को राजद के नेता मनोज झा ने रिट्वीट किया था. जिससे लग रहा है कि चुनाव में राजद प्रशांत के साथ काम कर सकती है. 


2015 में राजद और जदयू के लिए किया था काम

2015 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी को टक्कर देने के लिए जदयू ने प्रशांत किशोर का सहारा लिया था. चुनाव में राजद-जदयू साथ-साथ थी. दोनों पार्टियों के लिए प्रशांत चुनावी रणनीति बनाए थे. जब महागठबंधन की सरकार बनी तो राजद सबसे बड़ी पार्टी बनी. जिसके बाद गदगद लालू ने कई बार प्रशांत के साथ मिले और जब भी मिले तो गले जरूर लगाया. फिलहाल भी प्रशांत के साथ लालू के अच्छे रिश्ते हैं. तेजस्वी भी सीएम बनने को लेकर प्रशांत का सहारा ले सकते हैं. ऐसे में अगर जदयू को नुकसान होता है तो प्रशांत इसको अपना नीतीश को जवाब मानेंगे.