Paramedical Exam Bihar : बिहार विधानसभा में उठा ANM, GNM परीक्षा का मुद्दा, स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे ने दिया बड़ा अपडेट CRIME NEWS: सिवान में बेखौफ अपराधियों का तांडव, देर रात पत्रकार को मारी गोली, हालत गंभीर, पटना रेफर, कानून व्यवस्था पर उठ रहे सवाल Bihar Dental Counci : बिहार डेंटल काउंसलिंग में पूर्णकालिक बहाली पर मंत्री का बड़ा एलान, जल्द ही मिलने वाली है यह सुविधा Bihar Vidhan Sabha : विधानसभा में सदन की कार्यवाही शुरू, महिला सुरक्षा और कानून-व्यवस्था पर आज सदन में हंगामे के आसार; 2026-27 अनुपूरक बजट होगा पेश Bihar Assembly news : लालू -राबड़ी और तेजस्वी को लेकर बोले JDU विधायक - जंगल के जानवर को शहर में लाने पर नहीं लगता मन ... Bihar train cancelled : बिहार ट्रेन अपडेट: वंदे भारत-सप्तक्रांति का रूट बदला, जानें रद्द ट्रेनों की पूरी लिस्ट TRE-4 BPSC Teacher Vacancy: 11-12वीं में इन विषयों में होगी सबसे ज्यादा भर्ती, देखें किस सब्जेक्ट में कितनी सीटें; प्राइमरी से लेकर हाई स्कूल तक की पूरी लिस्ट Bihar Assembly : बजट सत्र में आज भी टकराव के आसार, महिला सुरक्षा और कानून-व्यवस्था पर सरकार को घेर सकता है विपक्ष New toll rule 2026 : एक्सप्रेसवे यात्रियों को राहत! टोल वसूली नियमों में बड़ा बदलाव, अब नहीं देना होगा पूरा शुल्क Bihar Road News : बिहार के इस ग्रीनफील्ड फोरलेन पर जल्द दौड़ेंगी गाड़ियां, डीएम ने अफसरों को दिए सख्त निर्देश
11-Oct-2022 07:32 AM
BETIAH: अपने जनसुराज अभियान के तहत गांव-गांव में पदयात्रा कर रहे प्रशांत किशोर ने नीतीश कुमार और उनकी पार्टी के नेताओं को तीखा जवाब दिया है. प्रशांत किशोर ने कहा कि अभी तो उन्होंने पचास किलामीटर की ही यात्रा किया है और इसी में पटना से लेकर दिल्ली तक लोग बाप-बाप चिल्ला रहे हैं. जब पूरे बिहार की पदयात्रा कर लेंगे तो समझिये क्या होगा. प्रशांत किशोर ने कहा कि नीतीश कुमार पर उम्र का असर दिख रहा है. वे राजनीति में अकेले पड़ गये हैं तभी बौखलाहट में कुछ भी बोले जा रहे हैं.
बता दें कि नीतीश कुमार और उनकी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने पिछले तीन दिनों में प्रशांत किशोर पर जमकर हमला बोला है. दोनों ने ये दावा किया कि प्रशांत किशोर भाजपा के एजेंट हैं. उनकी पदयात्रा से कुछ नहीं होने वाला है. नीतीश तो यहां तक कह गये कि प्रशांत किशोर ने मुझसे कहा था कि जेडीयू का विलय कांग्रेस में कर ले. नीतीश ने कहा था-मैंने उसे (प्रशांत किशोर को) अपने यहां नहीं बुलाया था, वह तो खुद मुझसे मिलने आया था.
प्रशांत किशोर का तीखा जवाब
उधर पश्चिम चंपारण में पदयात्रा कर रहे प्रशांत किशोर ने नीतीश कुमार और उनकी पार्टी के नेताओं पर तीखा हमला बोला. प्रशांत किशोर ने कहा कि कई लोग मेरे बारे में ये बोल रहे हैं कि पागल हो गया है, सड़क पर घूम रहा है, रोड पर घूमने से कुछ होने वाला है? प्रशांत किशोर ने कहा कि यदि रोड पर घूमने से कुछ नहीं होता है, तो लोग बाप-बाप क्यों कर रहे हैं? अभी तो मैंने पचास किलोमीटर की ही पैदल यात्रा की है. फिर इतने में ही क्यों पटना से दिल्ली तक लोग बाप-बाप चिल्ला रहे हैं.
नीतीश पर उम्र का असर
प्रशांत किशोर ने कहा कि नीतीश कुमार पर उम्र का असर हो गया है. तभी वे कुछ भी बोले जा रहे हैं. ऐसे भी नीतीश कुमार राजनीति में अकेले पड़ गये हैं और इसी बौखलाहट में बोल रहे हैं. दरअसल मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दावा किया था कि प्रशांत किशोर ने उनसे जदयू का कांग्रेस में विलय कर लेने को कहा था. सीएम ने ये भी कहा था कि प्रशांत किशोर बीजेपी के लिए काम कर रहे हैं.
उधर अपनी जन सुराज यात्रा में प्रशांत किशोर हर गांव में जाकर रोजगार से लेकर दूसरे मुद्दों को उठा रहे हैं. सोमवार को उन्होंने कहा कि 1947 में जब देश आजाद हुआ था तो उस समय तमिलनाडु बिहार से अधिक गरीब राज्य था. आज की हालत ये है कि हमारे राज्य के लड़के तमिलनाडु में जाकर मजदूरी कर रहे हैं. आखिरकार तमिलनाडु की हालत कैसे बदल गयी, हम क्यों इतना पिछड़ गये.
पश्चिम चंपारण के मैनटांड़ प्रखंड में स्थानीय लोगों से बात करते हुए प्रशांत किशोर ने कहा कि बिहार में 13 करोड़ लोगों में से 8 करोड़ लोग ऐसे हैं जिनकी एक दिन की कमाई 100 रूपये भी नहीं है. बिहार में 3 करोड़ परिवार हैं लेकिन उनमें से सिर्फ 1250 से 1500 परिवार के लोग ही सांसद या विधायक बन रहे हैं, दूसरे किसी को मौका ही नहीं मिलता. 20 साल से एक ही परिवार राज कर रहा है, उसके अनुसार दूसरा कोई काबिल नहीं है. प्रशांत किशोर ने कहा कि बिहार का जो आदमी स्वच्छ राजनीति करना चाहता है, जिसके अंदर बिहार में व्यवस्था परिवर्तन करने का जज़्बा है, वैसे ही लोगों के लिए वे पदयात्रा पर निकले हैं. वैसे लोग साधन या व्यवस्था के अभाव में पीछे न छूटे, यही हमारा प्रयास है.