ब्रेकिंग न्यूज़

LPG किल्लत और बढ़ती महंगाई के खिलाफ सरकार को घेरने की तैयारी में बिहार कांग्रेस, वरिष्ठ नेताओं का पैनल तैयार LPG किल्लत और बढ़ती महंगाई के खिलाफ सरकार को घेरने की तैयारी में बिहार कांग्रेस, वरिष्ठ नेताओं का पैनल तैयार बिहार में दिन में सस्ती और शाम में महंगी बिजली, हर महीने बचेंगे इतने रूपए; पावर कंपनी ने गिनाए फायदे बिहार में दिन में सस्ती और शाम में महंगी बिजली, हर महीने बचेंगे इतने रूपए; पावर कंपनी ने गिनाए फायदे Bihar Weather Alert: बिहार के 18 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट, आंधी-बारिश के साथ वज्रपात की चेतावनी; 48 घंटे बाद होगा यह बदलाव Bihar Weather Alert: बिहार के 18 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट, आंधी-बारिश के साथ वज्रपात की चेतावनी; 48 घंटे बाद होगा यह बदलाव सीएम योगी की मां पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला मौलाना अरेस्ट, यूपी STF ने बिहार से दबोचा; जनसुराज पार्टी से है नाता सीएम योगी की मां पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला मौलाना अरेस्ट, यूपी STF ने बिहार से दबोचा; जनसुराज पार्टी से है नाता बिहार में गन्ना उद्योग को मिली नई रफ्तार, चीनी मिलों के पुनर्जीवन के लिए हुआ बड़ा समझौता; AI तकनीक से बदलेगी किसानों की तकदीर बिहार में गन्ना उद्योग को मिली नई रफ्तार, चीनी मिलों के पुनर्जीवन के लिए हुआ बड़ा समझौता; AI तकनीक से बदलेगी किसानों की तकदीर

Home / news / प्रशांत किशोर पर बरसे श्रवण कुमार, कहा-पहले अपने बारे में सोचे वे कोई...

प्रशांत किशोर पर बरसे श्रवण कुमार, कहा-पहले अपने बारे में सोचे वे कोई भविष्यवक्ता नहीं

20-Oct-2022 03:40 PM

By DIPAK VISHWAKARMA

NALANDA: नालंदा दौरे के दौरान बिहार के ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने पूछा कौन है पीके? प्रशांत किशोर कोई भविष्यवक्ता नहीं हैं वे पहले अपने बारे में सोचे।


दरअसल प्रशांत किशोर ने नीतीश कुमार के पलटी मारने को लेकर कटाक्ष किया था। प्रशांत किशोर के इसी बयान पर पलटवार करते हुए ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि पीके कोई भविष्यवक्ता है क्या? पहले अपने बारे में तय कर लेना चाहिए कि उन्हें क्या करना है? 


मंत्री श्रवण कुमार आगे कहते हैं कि उनको तो जो हायर करेगा उनके तरफ जाकर प्रचार करते हैं। वो भविष्यवक्ता नहीं है कि किसी के बारे में भविष्यवाणी कर सकते हैं। बीजेपी से अलग होने का फैसला मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लिया जिससे देश में एक नई राजनीतिक परिस्थिति पैदा हुई है। आने वाले 2024 के चुनाव में इसका फलाफल निकलेगा।


वहीं पूर्व मंत्री सम्राट चौधरी के बयान पर श्रवण कुमार ने कहा कि पहले जो चुनाव हुए हैं उसमें आरक्षण नियम का पालन करते हुए चुनाव हुआ था। कुछ लोग आरक्षण के विरोध में रहते हैं खासकर भाजपा से जुड़े नेताओं के दिमाग में बात दूसरी चलती रहती है। तो कोई हाईकोर्ट तो सुप्रीम कोर्ट में जाकर मुकदमा दायर करते हैं और अतिपिछड़ों के आरक्षण को रोकने की दिशा में वो पहल करना चाहते हैं लेकिन जो कोर्ट का आदेश है उसका पालन किया जाएगा। पहले से आरक्षण की जो सुविधा है वो बहाल रहे यह बिहार की जनता और सीएम नीतीश चाहते हैं।