ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना

Home / news / प्रमोशन में आरक्षण के मामले पर अध्यादेश चाहते हैं रामविलास पासवान, बोले.. सुप्रीम...

प्रमोशन में आरक्षण के मामले पर अध्यादेश चाहते हैं रामविलास पासवान, बोले.. सुप्रीम कोर्ट का फैसला सुधारना है जरूरी

15-Feb-2020 08:09 AM

DELHI : केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान चाहते हैं कि सरकार प्रमोशन में आरक्षण के मुद्दे पर अध्यादेश लाए। पासवान चाहते हैं की प्रमोशन में आरक्षण के मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट की तरफ से दिए गए हालिया फैसले को सुधारने के लिए केंद्र सरकार अध्यादेश लेकर आएं। पासवान ने कहा है कि ऐसे मामलों की न्यायिक समीक्षा से बचने के लिए आरक्षण जैसे मुद्दे को नौवीं अनुसूची में शामिल कराया जाना चाहिए।


केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान के पहले उनके बेटे और लोक जनशक्ति पार्टी के अध्यक्ष चिराग पासवान ने भी प्रमोशन में आरक्षण के मुद्दे पर लोकसभा के अंदर अपनी राय जाहिर की थी। चिराग पासवान ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर कड़ा एतराज जताते हुए कहा था कि आरक्षण को नौवीं अनुसूची में शामिल करने का वक्त आ गया है। चिराग पासवान ने यहां तक कहा था कि आरक्षण पूना पैक्ट के तहत संविधान की तरफ से मिला एक अधिकार है ना कि कोई खैरात।

आपको बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने हाल ही में प्रमोशन में आरक्षण को लेकर एक फैसला दिया था जिसके बाद देशभर में इस पर बहस छिड़ी हुई है। सुप्रीम कोर्ट ने प्रमोशन में आरक्षण को मौलिक अधिकार मानने से इनकार करते हुए कहा था कि कोई को वोट किसी भी सरकार को प्रमोशन में आरक्षण देने के लिए बाध्य नहीं कर सकता। अब आरक्षण का समर्थन करने वाले तमाम राजनीतिक दलों के बीच सुप्रीम कोर्ट के इस आदेश के बाद खलबली मची हुई है। पासवान दलित राजनीति के भगवा रहे हैं लिहाजा अब वह इस मुद्दे को लेकर केंद्र सरकार पर दबाव बनाने की कोशिश कर रहे हैं