Bihar Road : बिहार के इस इलाके के लोगों की बदलेगी किस्मत, देवघर जाना हुआ आसान; यात्री और व्यापारियों के लिए बड़ी राहत! क्या आपका भी इस बैंक में है खाता? तो कर लें यह काम, नहीं तो बंद हो जाएगा अकाउंट खुले में मांस-मछली कारोबार बैन: निगम ने चलाया सख्त अभियान, 686 दुकानों पर रोक, नियम तोड़ने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई Bihar News: 'अगला CM अगर नीतीश कुमार के रास्तों पर नहीं चले तो टिक नहीं पाएगा...', मांझी ने अपना अनुभव साफ-साफ बता दिया Bihar News: बिहार प्रशासनिक सेवा के 1634 अफसरों में नंबर-1 पर कौन ? नीतीश सरकार ने अधिकारियों की सिविल लिस्ट का किया प्रकाशन... Bihar DCECE 2026 : बिहार के स्टूडेंट के लिए खुशखबरी , डिप्लोमा और पैरामेडिकल समेत इन कोर्स में एडमिशन का सुनहरा मौका; आवेदन शुरू – जल्दी करें अप्लाई बिहार में बेखौफ हुए अपराधी: व्यवसायी के घर को निशाना बनाकर की ताबड़तोड़ फायरिंग, इलाके में दहशत BIHAR POLICE : थानेदार का फायरिंग का पुराना रिकॉर्ड, मुजफ्फरपुर के तीन थाना क्षेत्रों में कर चुका है फायरिंग; गायघाट गोलीकांड के बाद विवादों में SHO अजब प्रेम की गजब कहानी: जिगरी दोस्त की पत्नी पर आया युवक का दिल, पति ने करा दी शादी BIHAR NEWS : अचानक ब्रेक से ट्रकों की टक्कर, खलासी की मौत, चालक गंभीर
24-Sep-2023 02:43 PM
By First Bihar
PATNA: महिला आरक्षण विधेयक संसद के दोनों सदनों में पास हो गया। राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद यह कानून बन जाएगा। कानून बनने के बाद लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं के लिए एक-तिहाई सीटें आरक्षित की जाएंगी। महिला आरक्षण बिल को संसद में विशेष सत्र बुलाया गया था। इसे लेकर जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने पीएम मोदी पर हमला बोला है। कहा है कि प्रधानमंत्री ने विशेष सत्र बुलाकर इवेंट ऑर्गेनाइज किया है। जबकि हकीकत यह है कि महिलाओं को आरक्षण देने की उनकी इच्छा नहीं है। भाजपा और नरेंद्र मोदी की सरकार महिलाओं को आरक्षण देना चाहती।
ललन सिंह ने कहा कि महिला सशक्तिकरण में इन्हें विश्वास ही नहीं है। यदि विश्वास रहता तो इस बिल को लाने में साढ़े 9 साल नहीं लगाते। लोकसभा चुनाव आने में अभी करीब चार महीने बचा है तब उनकों महिला सशक्तिकरण की याद आई है। ललन सिंह ने कहा कि जब नरेंद्र मोदी गुजरात के मुख्यमंत्री थे तब क्या उन्होंने महिलाओं को वहां आरक्षण दिया था? लोकसभा और राज्यसभा से पेश होने के बाद अब कहा जा रहा है कि पहले जनगणना होने के बाद परिसीमन आयोग बनेगा। जहां परिसीमन आयोग यह तय करेगा तब महिला आरक्षण लागू होगा। लेकिन जनगणना कब शुरू होगा यह पता ही नहीं है। गृह मंत्री अमित शाह तो कह रहे हैं कि लोकसभा चुनाव के बाद जनगणना शुरू होगी। ललन सिंह ने कहा कि महिला आरक्षण के नाम पर जुमलेबाजी हो रही है। 2024 का यह सबसे बड़ा जुमला है। महिला आरक्षण लागू करने की इनकी इच्छा ही नहीं है।
ललन सिंह ने कहा कि आरक्षण में आरक्षण पूरे देश की मांग है। इसलिए जाति आधारित जनगणना की मांग हो रही है। जनगणना होने के बाद ही पता चल पाएगा कि समाज की आबादी क्या है और उसी हिसाब से महिलाओं को आरक्षण दिया जाना चाहिए। ललन सिंह ने दलित, पिछड़ा और अल्पसंख्यक समुदाय के पिछले तबके की आरक्षण की वकालत की। ललन सिंह ने कहा कि अल्पसंख्यक समाज में भी दलित का काम नहीं करते हैं क्या? जो स्वीपर का काम करते हैं उन्हें भी तो आरक्षण मिलना चाहिए। ललन सिंह ने कहा कि सुशील मोदी का बयान देखे हैं सुशील मोदी बीमारी से ग्रसित है सुशील मोदी भाजपा का जो ऑफिशियल स्टैंड है वह बोल रहे हैं और भाजपा का ऑफिशियल स्टैंड पिछड़ा और अति पिछड़ा विरोधी है।
पटना से बिट्टू की रिपोर्ट...