बिहार में फर्जी प्रमाणपत्र वाले टीचर्स के खिलाफ कार्रवाई तेज, तीन शिक्षकों पर केस दर्ज बिहार में फर्जी प्रमाणपत्र वाले टीचर्स के खिलाफ कार्रवाई तेज, तीन शिक्षकों पर केस दर्ज बिहार में कलियुगी बेटा बना हैवान, संपत्ति के लालच में मां के मुंह में पिस्टल डालकर मारी गोली BIHAR NEWS : स्कूल से लौट रहे शिक्षक के साथ जंगल में क्या हुआ? हथियारबंद बदमाशों ने रोकी बाइक, साथ बैठी महिला को ... बिहार में हत्या की सनसनीखेज वारदात: पार्टी के बहाने बुलाकर युवक को मौत के घाट उतारा, सिर काट कर साथ ले गए बदमाश बिहार में हत्या की सनसनीखेज वारदात: पार्टी के बहाने बुलाकर युवक को मौत के घाट उतारा, सिर काट कर साथ ले गए बदमाश BIHAR NEWS : Bihar News: डिप्टी CM दफ्तर में SDO का कोई पद नहीं...अफवाह फैलाने वालों की होगी पहचान, गैस एजेंसी से सिलिंडर मांगने की बात बिल्कुल ही बेबुनियाद बिहार में 10वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत, कुएं से मिला शव; परिजनों ने गैंगरेप और हत्या का लगाया आरोप Bihar News: 93 लाख छात्र-छात्राओं को मिली पोशाक योजना की राशि, DBT के माध्यम से बैंक खाते में भेजे गए 1047 करोड़ Bihar News: 93 लाख छात्र-छात्राओं को मिली पोशाक योजना की राशि, DBT के माध्यम से बैंक खाते में भेजे गए 1047 करोड़
22-Oct-2023 07:09 PM
By SANT SAROJ
SUPAUL: बिहार के सुपौल जिले से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है जहां मामूली बात को लेकर कलयुगी पोते ने अपने दादा की गोली मारकर हत्या कर दी। पोते ने दादा के सीने में गोली मारी थी जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गये थे आनन फानन में उन्हें परिजन छातापुर प्राथमिक उप स्वास्थ्य केंद्र ले गये जहां प्राथमिक उपचार के बाद त्रिवेणीगंज अनुमंडलीय अस्पताल रेफर किया गया।
लेकिन वहां उनकी हालत और गंभीर हो गयी जिसके बाद सुपौल सदर अस्पताल में उन्हें ले जाया जा रहा था लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उन्होंने दम तोड़ दिया। सदर अस्पताल के डॉक्टर मनोज कुमार ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान छातापुर थाना क्षेत्र के महद्दीपुर 6 वार्ड नम्बर 13 निवासी 52 वर्षीय मो. उस्मान के रूप में हुई है। जबकि आरोपी पोता जदिया थाना क्षेत्र के फुलकाहा वार्ड नम्बर 21 का रहने वाला है जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया वही मौके से 2 खोखा भी बरामद किया गया है।
मृतक उस्मान के दूसरे पोते ने बताया कि उनके दादा घर की सफाई के बारे में परिवार के सदस्यों को बोल रहे थे इसी क्रम में आरोपी 30 वर्षीय पोता मोहम्मद तनवीर को उसकी मां ने घर के विवाद के बारे में कुछ कहा जिससे वह आगबबूला हो गया और दादा उस्मान को गोली मारकर हत्या कर दी। जिसके बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी पोते को गिरफ्तार कर लिया और घटनास्थल से दो खोखा बरामद किया। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।