पटना के सभी गैस एजेंसियों पर मजिस्ट्रेट की तैनाती, गड़बड़ी करने वालों की खैर नहीं; DM की अपील- LPG सिलेंडर की कोई कमी नहीं, अफवाहों से बचें पटना के सभी गैस एजेंसियों पर मजिस्ट्रेट की तैनाती, गड़बड़ी करने वालों की खैर नहीं; DM की अपील- LPG सिलेंडर की कोई कमी नहीं, अफवाहों से बचें BIHAR RAID : पशुपालन विभाग का फील्ड ऑफिसर 30 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार, निगरानी विभाग की बड़ी कार्रवाई बिहार में फर्जी प्रमाणपत्र वाले टीचर्स के खिलाफ कार्रवाई तेज, तीन शिक्षकों पर केस दर्ज बिहार में फर्जी प्रमाणपत्र वाले टीचर्स के खिलाफ कार्रवाई तेज, तीन शिक्षकों पर केस दर्ज बिहार में कलियुगी बेटा बना हैवान, संपत्ति के लालच में मां के मुंह में पिस्टल डालकर मारी गोली BIHAR NEWS : स्कूल से लौट रहे शिक्षक के साथ जंगल में क्या हुआ? हथियारबंद बदमाशों ने रोकी बाइक, साथ बैठी महिला को ... बिहार में हत्या की सनसनीखेज वारदात: पार्टी के बहाने बुलाकर युवक को मौत के घाट उतारा, सिर काट कर साथ ले गए बदमाश बिहार में हत्या की सनसनीखेज वारदात: पार्टी के बहाने बुलाकर युवक को मौत के घाट उतारा, सिर काट कर साथ ले गए बदमाश BIHAR NEWS : Bihar News: डिप्टी CM दफ्तर में SDO का कोई पद नहीं...अफवाह फैलाने वालों की होगी पहचान, गैस एजेंसी से सिलिंडर मांगने की बात बिल्कुल ही बेबुनियाद
07-May-2024 12:26 PM
By First Bihar
SAPAUL : बिहार में आज लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में पांच सीटों पर मतदान जारी है। पिछले दो चरणों के मुताबिक इस बार वोटरों में थोड़ी अधिक उत्साह नजर आ रही है। इस बीच खबर है कि सुपौल के चांदपीपर पंचायत के मनरेगा भवन केंद्र संख्या- 158 पर चुनाव कार्य में लगे एक टीचर की मौत हो गई। वह बूथ पर वोटिंग की तैयारी के दौरान बेहोश होकर गिर गए। उसके बाद उनकी मौत हो गई।
मिली जानकारी के मुताबिक, सरायगढ़ प्रखंड क्षेत्र के चांदपीपर पंचायत के मनरेगा भवन मतदान केंद्र संख्या 158 पर एक दुःखद घटना हुई है। यहां चुनाव कार्य में लगे एक मतदान कर्मी की मौत हो गई। मृतक कर्मी की पहचान शिक्षक शैलेंद्र कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए उनके शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। नए मतदान कर्मी को बुलाकर वहां तैनात कर दिया गया है और मतदान केंद्र पर शांतिपूर्वक वोटिंग चल रही है।
बताया जा रहा है कि, सुपौल के चांदपीपर पंचायत के मनरेगा भवन केंद्र संख्या 158 पर तृतीय मतदान कर्मी के रूप में तैनात शैलेंद्र कुमार पीआरएलएन + 2 हाई स्कूल रतनपुर मे पदस्थापित शिक्षक थे। सुबह 5 बजे वह अपने मतदान केंद्र पर घूमकर हालात का जायजा ले रहे थे। सात बजे से वोटिंग कराने की तैयारी चल रही थी। इसी दौरान वह अचानक गिरकर बेहोश हो गए। उनके सहयोगी पुलिस की मदद से आनन-फानन में मतदान कर्मी शैलेंद्र कुमार को इलाज के लिए सीएचसी भपटियाही लाया गया। जहां डॉक्टर एसके सत्या ने मतदान कर्मी शैलेंद्र कुमार की प्रारंभिक जांच की और उन्हें मृत घोषित कर दिया। उसके बाद स्थानीय थाना को इसकी सूचना दी गई।
उधर, सूचना मिलने पर पहुंची थाना पुलिस ने मृतक की लाश को कब्जे में ले लिया और उसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सुपौल भेज दिया है। डीएम के निर्देश पर बीडीओ श्वेता कुमारी ने मतदान केंद्र संख्या 158 पर तृतीय मतदान कर्मी शैलेंद्र कुमार के स्थान पर दूसरे मतदान कर्मी को ससमय प्रतिनियुक्त कर मतदान कार्य प्रारंभ कर दिया है।