बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम
25-Dec-2019 04:37 PM
PATNA : प्रेम प्रसंग का एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है. पुलिसवाले की पत्नी का अपने आशिक के साथ फरार होना चर्चा का विषय बना हुआ है. सोशल मीडिया पर बेतिया के एक लड़के को दिल दे बैठी पुलिसवाले की पत्नी प्रेमी के साथ फरार हो गई. शादीशुदा दो बच्चों की मां को इंस्टाग्राम पर एक युवक से प्यार हो गया था. जिसके बाद उसने ऐसा कदम उठाया. सारी बंधनों को तोड़ते हुए उसने अपने प्रेमी के साथ बाकी का जीवन बिताने का फैसला कर लिया.
दो बच्चों की मां है पुलिसवाले की पत्नी
शादीशुदा दो बच्चों की मां ने अपने प्यार के लिए सामाजिक मर्यादाओं को दरकिनार कर दिया. मिली जानकारी के मुताबिक बेतिया के नगर थाना इलाके के बंगाली कॉलनी में रहने वाले 25 साल के पार्थ सरकार नाम के लड़के के साथ दो बच्चे की मां को इश्क़ हो गया था. महिला का पति झारखंड पुलिस में तैनात है. दोनों के 8 साल और 2 साल के दो बच्चे भी हैं. महिला बीते 30 नवंबर को अपने दो साल के बच्चे के साथ घर से फरार हो गई थी. जिसकी शिकायत पीड़ित पुलिसवाले ने रांची के चुटिया थाने में दर्ज कराई थी.
खरमास के बाद दोनों शादी रचाने वाले थे
बेतिया के रहने वाले पार्थ सरकार से महिला की दोस्ती इंस्टाग्राम पर हुई थी. दोनों एक दूसरे से इंस्टाग्राम पर मिले थे. जिसके बाद दोनों मोबाइल से बात करने लगे और फिर दोनों में प्यार हो गया. महिला शादीशुदा है और उसका पति पुलिस में है. यह जानने के बावजूद भी पार्थ महिला से शादी रचाने को रेडी को गया. घर से भागने के बाद पिछले 25 दिनों से दोनों लिव इन रिलेशनशीप में रह रहे थे और खरमास के बाद दोनों शादी रचाने वाले थे.
मोबाइल का सिम महिला बंद कर दी थी
रांची के चुटिया थाने के पुलिस सब इंस्पेक्टर सूर्यकांत कुमार के मुताबिक पुलसीवाले की पत्नी रांची रेलवे स्टेशन के समीप स्थित कॉलनी से अचानक गायब हो गई थी. इस मामले में थाने में आठ दिसंबर को प्राथमिकी दर्ज की गई थी. प्रेमी के साथ फरार होने के बाद से पुलिसवाले की पत्नी ने अपने माेबाइल का सिम भी बंद कर दिया था. लेकिन तकनीकी ढंग से छानबीन के बाद रांची पुलिस ने बेतिया पुलिस के साथ मिकार आशिक और सिपाही की पत्नी को ढूंढ निकाला. पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है.