Bihar Panchayat Elections 2026 : इस साल पंचायत चुनाव में पहली बार ईवीएम, फॉर्म 1 का इंतजार; जानिए कब शुरू होगा वोटर लिस्ट का काम Bihar Diwas 2026 : पटना में 3 दिन तक मनाया जाएगा भव्य बिहार दिवस, ‘उन्नत बिहार, उज्ज्वल बिहार’ थीम पर कार्यक्रम Bihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिज़ाज, 24 जिलों में येलो अलर्ट; भारी बारिश और तेज हवाओं की संभावना दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश
13-Jun-2020 09:58 PM
By SUSHIL KUMAR
BHAGALPUR : कोरोना संकट के दौर में पुलिस वाले कोरोना वॉरियर्स के तौर पर पूरे देश में हिम्मत के साथ इसका सामना करते दिखे। कोरोना जैसी खतरनाक बीमारी के बीच बेखौफ होकर ड्यूटी दी ताकि लोगों को इसके कहर से बचाया जा सके। लॉकडाउन में जहां पुलिसवालों का जज्बा सिरचढ़ कर बोलता दिखा। तरह-तरह की तस्वीरें सामने आयी वहीं भागलपुर से भी एक सुखद तस्वीर सामने आयी जिसे देखने पढ़ने के बाद आप को भी इन्हें सलाम करने का दिल करेगा।
भागलपुर के नाथनगर थाना इलाके का रेलवे केबिन इस वक्त चलता फिरता पाठशाला बना हुआ है। रेलवे केबिन के पास पुलिस विभाग के चौकीदार सचिन और कुंदन की पाठशाला चल रही है। दरअसल इन दोनों की ड्यूटी यहां लगी है। ड्यूटी के दौरान कुछ बच्चों ने आकर पढ़ाने की नन्हीं अपील इनसे की जो इन्हें भा गयी। इन्होनें वहीं रेलवे लाइन के बगल में ही ड्यूटी के दौरान कुछ खाली समय निकाल कर पढ़ाना शुरु कर दिया।
सचिन और कुंदन लॉकडाउन के दौरान पिछले दो महीने से इलाके के वैसे गरीब बच्चों को पढ़ा रहे हैं जिनका स्कूल अभी बंद है मां-बाप अनपढ़ है खुद उन्हें पढ़ा पाने में सक्षम नहीं हैं।रेल पटरी के बगल खाली जमीन पर सोशल डिस्टेंसिंग के साथ ककहरा, स्लेट पेंसिल का खर्च भी ये दोनों उठा रहे हैं। बच्चों के लिए ये पुलिसवाले सर बन चुके हैं। सभी बच्चे पढ़ कर खुश है और पूरा गांव इनके जज्बे को सलाम कर रहा है।