Patna News : पटना चाणक्य लॉ कॉलेज के LLM छात्र की संदिग्ध मौत, हॉस्टल में रूम से लव लेटर भी बरामद; मां ने जताई यह आशंका Patna Smart City : पटना में बनेगी 14 लेन की सबसे चौड़ी सड़क, सगुना मोड़ से रूपसपुर नहर तक दिखेगा बदला -बदला नजारा Red Bird Air Ambulance : झारखंड एयर एंबुलेंस हादसा: बचपन में पिता को खोया, भाई ने पाला — पटना के पारामेडिकल कर्मी की दर्दनाक मौत बिहार मौसम अपडेट: फरवरी के अंत में बढ़ी गर्मी, सुबह-शाम ठंड बरकरार पताही PHC से भारी मात्रा में एक्सपायरी दवाईयां मिलने के बाद सिविल सर्जन ने किया निरीक्षण, कहा..दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा बाइक चोरी करते रंगेहाथ पकड़ा गया युवक, डायल 112 की टीम ने दबोचा, मास्टर चाबी भी बरामद टाई नहीं पहनने पर PT टीचर ने 7वीं के छात्र को ग्राउंड का 5 चक्कर मरवाया, जॉन्डिस होने के चलते और बिगड़ी तबीयत पुनारख-किऊल तीसरी-चौथी रेल लाइन को मंजूरी, 9,072 करोड़ की 3 मल्टीट्रैकिंग परियोजनाएं स्वीकृत केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 9,072 करोड़ की 3 रेलवे मल्टीट्रैकिंग परियोजनाओं को दी मंजूरी कटिहार में ब्रजेश ऑटोमोबाइल्स का कार्यक्रम, महिंद्रा की 3 नई गाड़ियों की लॉन्चिंग
29-Dec-2020 08:31 PM
By PRABHAT SHANKAR
MUZAFFARPUR : बिहार में इन दिनों पुलिसवालों की चुनौतियां बढ़ गई हैं. क्योंकि पुलिसवालों को भी निशाना बनाया जा रहा है. ताजा मामला मुजफ्फरपुर जिले का है, जहां महिलाओं ने एक शराब कारोबारी को भगाने के लिए पुलिस की टीम पर जानलेवा हमला किया. इस दौरान मौके का फायदा उठाते हुए शराब कारोबारी भागने में कामयाब रहा. इस हमले में पुलिस की कई गाड़ियां क्षतिग्रत हो गई हैं.
घटना मुजफ्फरपुर जिले के फकुली ओपी क्षेत्र का है, जहां केशरावां गांव में शराब कारोबारी को पकड़ने गई पुलिस की टीम पर जानलेवा हमला किया गया है. बताया जा रहा है कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस की टीम शराब कारोबारी मिथिलेश पासवान को पकड़ने पहुंची थी. इस दौरान महिलाओं ने पुलिस को निशाना बनाया, जिसका फायदा उठाते हुए शराब कारोबारी मिथलेश पासवान भाग निकला.
फकुली ओपी अध्यक्ष उदय कुमार सिंह के मुताबिक पुलिस की टीम जब छापेमारी करने पहुंची. इस दौरान वहां मौजूद महिलाओं ने ईंट और पत्थर से रोड़ेबाजी शुरू कर दी. जिससे पुलिस की गाड़ी के शीशे टूट गए. गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई. महिलाएं पुलिस के साथ गाली गलौज भी करने लगी. तब मिथलेश पासवान भाग गया, जिसे पुलिस पकड़ने गई थी.
फकुली ओपी अध्यक्ष उदय कुमार सिंह ने इस घटना को लेकर जिले के सीनियर अफसरों को सूचना दी है. आपको बता दें कि फकुली पुलिस के अनुसार विधानसभा चुनाव के समय शराब बेचने के आरोप मे केशरावां गांव निवासी राम श्रेष्ठ पासवान के पुत्र मिथिलेश पासवान और उसके भाई अवधेश पासवान के घर से शराब मिला था, जिसको लेकर दोनों भाइयों के खिलाफ उत्पाद अधिनियम के तहत नामजद प्राथमिकी दर्ज किया की गयी थी. अबधेश पासवान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था. वहीं मिथिलेश पासवान फरार था. मंगलवार को पुलिस को उसके घर आने कि सूचना मिली थी.