Bihar Education News: शिक्षा विभाग के एक भ्रष्ट अधिकारी को मिला बड़ा दंड, 50 हजार रू घूस लेते हुए थे गिरफ्तार Bihar News : पटना में LPG क्राइसिस पर प्रशासन सख्त, ब्लैक मार्केटिंग पर होगी कड़ी कार्रवाई; DM बोले - लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त देश के कौन-कौन से राज्यों में अलग धर्मांतरण कानून! और कहां मिलती है सबसे कड़ी सजा, जानें यहाँ Patna-Purnia Expressway समेत इन सभी प्रोजेक्ट को 6 लेन बनाने की तैयारी, जानिए क्या है सरकार का नया प्लान 1 अप्रैल से इनकम टैक्स में होंगे ये बड़े बदलाव, टैक्सपेयर्स की जेब पर पड़ेगा सीधा असर 1 अप्रैल से इनकम टैक्स में होंगे ये बड़े बदलाव, टैक्सपेयर्स की जेब पर पड़ेगा सीधा असर Bihar News: बिहार के एक CO ने दाखिल खारिज में किया बड़ा खेल, हिम्मत तो देखिए- विभाग ने 4 बार शो-कॉज पूछा पर नहीं दिया जवाब, अब पांचवी बार... BIHAR NEWS : भागने पर भड़के CM नीतीश ! काहे भाग रही है...तो हम बंद कर दें? देखिए न उधर कैसे 2-4 गो भाग रहा है बिहार में भ्रष्टाचार पर बड़ी कार्रवाई: 14 महीनों में 232 से अधिक केस दर्ज, हर डेढ़ दिन में एक मुकदमा; निगरानी-SVU-EOU का शिकंजा बिहार में भ्रष्टाचार पर बड़ी कार्रवाई: 14 महीनों में 232 से अधिक केस दर्ज, हर डेढ़ दिन में एक मुकदमा; निगरानी-SVU-EOU का शिकंजा
11-Sep-2022 08:40 PM
PATNA: नवादा के टाउन थाने के 5 पुलिस पदाधिकारियों को दो घंटे तक हाजत में रखा गया। हाजत में लगे CCTV में 2 SI और 3 ASI की तस्वीरें कैद हो गयी। जिनमें 4 लोग पुलिस की वर्दी में दिख रहे हैं जबकि एक सिविल ड्रेस में नजर आ रहा है। इसे लेकर नवादा SP गौरव मंगला पर गंभीर आरोप लगे है। इस पर बिहार पुलिस एसोसिएशन ने सख्त आपत्ति जताते हुए पूरे मामले की जांच की मांग की। जिसके बाद पुलिस हेडक्वार्टर ने इस मामले में संज्ञान लेते हुए जांच के आदेश दिये।
रविवार को प्रेस को संबोधित करते हुए ADG मुख्यालय जितेंद्र सिंह गंगवार ने कहा कि इस मामले को पुलिस मुख्यालय ने संज्ञान लिया है। इसकी हर बिन्दुओं पर जांच की जाएगी। जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। जांच से पहले इस मामले पर कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी।
गौरतलब है कि मामला 8 सितंबर की रात का है जब नवादा एसपी गौरव मंगला केस का रिव्यू करने टाउन थाना पहुंचे थे। तभी कई खामियां मिली जिससे नाराज होकर वहां तैनात पांच पुलिस पदाधिकारियों को हाजत में बंद करवा दिया। जिन पुलिस पदाधिकारी को हाजत में बंद किया गया उनमें एसआई शत्रुघ्न पासवान, रामपरेखा सिंह, एएसआई संतोष पासवान, संजय सिंह और रामेश्वर उरांव शामिल थे।
एडीजी जितेंद्र सिंह गंगवार ने कहा कि मामला सामने आने के बाद विभाग ने संज्ञान लिया है। हरेक बिन्दुओं की जांच करायी जाएगी। जांच किस स्तर पर जांच करायी जाएगी यह आगे बतायी जाएगी। फिलहाल अभी जांच का आदेश मेरे पास नहीं है जब आएगी तो सूचना दे दी जाएगी।