Bihar News: बेतिया में आग का तांडव... रातोंरात दर्जनों घर राख, मवेशी भी जिंदा जले; गांव में मची चीख-पुकार बिहार के मदरसे में रची जा रही थी कौन सी बड़ी साजिश? पुलिस की छापेमारी में पिस्टल बरामद, मदरसा को किया सील, हिरासत में तीन संदिग्ध बिहार के मदरसे में रची जा रही थी कौन सी बड़ी साजिश? पुलिस की छापेमारी में पिस्टल बरामद, मदरसा को किया सील, हिरासत में तीन संदिग्ध BIHAR NEWS : मौत बनकर दौड़ी दूध वैन! बाइक सवार को रौंदा, 2 मासूमों को कुचलते हुए घर में घुसी गाड़ी बिहार में 7 माह की गर्भवती महिला की संदिग्ध मौत: फंदे से लटका मिला शव, एक साल पहले हुई थी प्रेम विवाह फल्गु नदी में पानी छोड़े जाने के बाद मछली पकड़ने के लिए उमड़ी भीड़, प्रशासन की चेतावनी भी नजरअंदाज फल्गु नदी में पानी छोड़े जाने के बाद मछली पकड़ने के लिए उमड़ी भीड़, प्रशासन की चेतावनी भी नजरअंदाज बिहार में कारोबारी से मांगी 20 लाख की रंगदारी, 10 अप्रैल तक पैसे नहीं देने पर हत्या की धमकी; फेसबुक के जरिए भेजा मैसेज बिहार में कारोबारी से मांगी 20 लाख की रंगदारी, 10 अप्रैल तक पैसे नहीं देने पर हत्या की धमकी; फेसबुक के जरिए भेजा मैसेज Chardham Yatra 2026 : चारधाम जाने वालों के लिए बड़ा झटका! ये 2 चीजें ले गए तो एंट्री नहीं, गैर सनातनियों को लेकर भी बड़ा फैसला
23-Sep-2022 07:42 PM
SAMASTIPUR: समस्तीपुर में एक प्रेमी युगल की शादी पुलिस कर्मियों ने थाने में करायी। सालभर से दोनों के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। लेकिन दोनों के परिवार वालों को यह रिश्ता मंजूर नहीं था। परिजनों ने जब शादी से इनकार किया तब दोनों घर से भाग गये और मंदिर मे शादी करने के लिए पहुंचे। जहां गांव के लोगों ने दोनों को देखते ही इसकी जानकारी उनके परिजनों को दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे परिजनों ने हंगामा करना शुरू कर दिया।
हंगामें की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस भी पहुंच गयी फिर क्या था दोनों के परिजनों और प्रेमी युगलों को लेकर पुलिस थाने पहुंची जहां दोनों की शादी करवायी गयी। मोरवा प्रखंड के हलई ओपी परिसर में हो रही इस शादी को देखने के लिए लोगों की भीड़ इक्टठा हो गयी। बालिग होने के कारण शादी की जिद्द पर अड़े दोनों प्रेमी युगल की शादी पुलिस वालों की मौजूदगी में हुई। जिसके बाद ग्रामीणों और परिजनों ने वर-वधू को आशीर्वाद दिया। जिसके बाद दोनों खुशी-खुशी घर के लिए रवाना हुए।
पूछताछ के क्रम में युवती ने पुलिस को बताया कि सालभर से दोनों के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों 12वीं क्लास में पढ़ते थे कोचिंग में पढ़ने के दौरान दोनों की मुलाकात हुई थी जिसके बाद प्यार परवान चढ़ा और जिसके बाद दोनों ने शादी का फैसला लिया। लेकिन दोनों के घरवाले शादी के लिए तैयार नहीं थे तब दोनों ने घर से भागने का फैसला लिया। आखिरकार दोनों घर से भाग गये और मंदिर में पहुंचकर शादी करने लगे तभी दोनों को गांव के कुछ लोगों ने देख लिया और इस बात की खबर परिजनों को दी। काफी हो हंगामे के बाद पुलिस ने दोनों की शादी थाने मे ही करवा दी। अब दोनों इस शादी से काफी खुश हैं। इसके लिए पुलिस वालों को धन्यवाद दे रहे हैं।