ब्रेकिंग न्यूज़

नीतीश के बिना विधवा हो जाएगा बिहार, राज्यसभा जाने पर CM के बहनोई का बड़ा बयान Indian Railways update : 'अब आगे नहीं जाऊंगा ...',बीच रास्ते ALP ने रोक दी यात्रियों से भरी ट्रेन ; जानिए फिर क्या हुआ सेना में शामिल होने का सुनहरा मौका: अग्निवीर भर्ती 2026 में 25,000+ बंपर वैकेंसी, जानिए पूरी डिटेल Bihar Politics : 'नीतीश कुमार का कार्यकाल हमेशा से बेदाग रहा...', बोले अमित शाह- केंद्र आने से बिहार और देश दोनों को होगा फायदा नीतीश कुमार के फैसले से पैतृक गांव कल्याण बिगहा के लोगों में भारी नाराजगी, BJP को दे दी यह बड़ी चेतावनी नीतीश कुमार के फैसले से पैतृक गांव कल्याण बिगहा के लोगों में भारी नाराजगी, BJP को दे दी यह बड़ी चेतावनी UPI पेमेंट में बड़ा बदलाव: अब UPI ID या मोबाइल नंबर डालकर नहीं कर पाएंगे भुगतान, जानें नया तरीका BIHAR NEWS : बिहार में BJP का उदय ! पढ़िए JDU के आगे 'सीनियर' बनने की पूरी टाइमलाइन; कब कैसे बदली रणनीति MPs Salary: राज्यसभा सांसदों को मिलती है कितनी सैलरी? जानिए सुविधाएं और उनके अधिकार BIHAR NEWS : बिहार के नए युग की नई तस्वीर ! CM आवास के इस फोटो में छिपा बड़ा संदेश, जानिए क्या है इसके राजनीतिक मायने

पार्लर में जिस्म का धंधा, कस्टमर के साथ गलत काम करते पकड़ी गई लड़कियां

01-Sep-2020 07:51 PM

DESK :  पुलिस ने सेक्स रैकेट के धंधे का बड़ा खुलासा किया है. जिस्मफरोशी के धंधे में शामिल 3 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. बताया जा रहा है कि स्पा सेंटर में जीएसम का धंधा चल रहा था. जिसकी सूचना मिलने पर पुलिस ने फ़ौरन छापेमारी करते हुए 3 लोगों को अरेस्ट किया. गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है.


दिल्ली में महिला आयोग ने तिलक नगर में चल रहे स्पा सेक्स रैकेट का खुलासा किया है. इस पार्लर से कई आपत्तिजनक चीजे मिली हैं. यहां मौजूद कुछ महिलाओं और ग्राहकों को पुलिस के हवाले कर दिया गया. पुलिस ने स्पा मालिक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.  दिल्ली महिला आयोग की 181 हेल्पलाइन पर एक व्यक्ति ने कॉल कर सूचना दी कि तिलक नगर क्षेत्र में कई स्पा कोरोना के दौरान भी धड़ल्ले से चल रहे हैं और जिस्मफरोशी का धंधा कर रहे हैं.


दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्षा स्वाति मालीवाल ने बताया कि कोरोना महामारी के दौरान स्पा खोलने की इजाजत नहीं है. इसके बावजूद धड़ल्ले से चल रहे स्पा को लेकर दिल्ली महिला आयोग ने दिल्ली पुलिस व एमसीडी को नोटिस भेजकर जवाब तलब किया है. कोरोना महामारी के दौर में स्पा से संक्रमण फैलने का खतरा है.


महिला आयोग की अध्यक्षा ने आगे कहा कि दिल्ली में चल रहे स्पा रूपी सेक्स रैकेट को हमने एक्सपोज किया था. पूरी दिल्ली में जगह-जगह स्पा के नाम पर सेक्स रैकेट चलाए जा रहे हैं. प्रशासन को आंख दिखाते हुए ये स्पा धड़ल्ले से अवैध गतिविधियों को अंजाम दे रहे हैं. हम मामले में पुलिस और MCD को नोटिस जारी कर रहे हैं. कैसे उनकी जानकारी के बिना ऐसे खुलेआम ये गतिविधियां चल रही हैं ?


पुलिस स्पा का सीसीटीवी फुटेज को जब्त कर इस बाबत मामला दर्ज कर लिया है और इसके मालिक की तलाश में जुट गई है. उधर अमेजिंग स्पा पर छापामारी की सूचना मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया है. गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है.