ब्रेकिंग न्यूज़

क्या एनडीए में भी क्रॉस वोटिंग का डर? 5वीं सीट को लेकर NDA का ‘मास्टर प्लान’, विधायकों को वोटिंग तक पटना नहीं छोड़ने का निर्देश Pawan Singh : Monalisa के बयान से फिर चर्चा में Pawan Singh और Akshara Singh का रिश्ता, भोजपुरी इंडस्ट्री के पुराने विवाद पर खुलासा Bihar News : NEET छात्रा रेप-मौत केस: शंभू गर्ल्स हॉस्टल मालिक मनीष रंजन की जमानत पर आज फैसला, पोक्सो कोर्ट में सुनवाई Bihar Rajya Sabha Election : महागठबंधन के विधायकों में NDA ने लगाई सेंध ! नीतीश के ख़ास नेता का दावा, बोले ... एक या दो नहीं बल्कि 12 विधायक संपर्क में हैं ... Bihar News : बिहार में CBSE के नाम पर चल रहा फर्जीवाड़ा, पटना के दो स्कूलों पर FIR ; जानिए क्या है मामला Bihar APAR ID : बिहार में 64 लाख छात्रों ने अभी तक नहीं करवाया यह काम, इन योजनाओं का अब नहीं मिलेगा लाभ LPG Crisis Patna : पटना समेत राज्य में घरेलू गैस सिलिंडर की किल्लत, सरकार ने ऑनलाइन और ऑफलाइन बुकिंग के लिए किए अहम फैसले; जानिए क्या है नया नियम Bihar News : बिहार में राजस्व कर्मियों की हड़ताल के बीच सरकार की नई व्यवस्था, जमीन के काम नहीं होंगे प्रभावित LPG Crisis Patna : पटना में LPG संकट पर प्रशासन सख्त: गैस एजेंसी सील, FIR दर्ज; 132 सिलेंडर जब्त, इन लोगों की छुट्टी रद्द लॉ कॉलेज की छात्रा ने हॉस्टल में लगाई फांसी, सुसाइड नोट में शादी के दबाव का जिक्र

पुलिस ने लेडी डॉन को किया गिरफ्तार, पिस्टल भिड़ाकर लूटती थी गाड़ियां

13-Sep-2021 03:22 PM

DESK : पति समेत दो लोगों की हत्या करने का प्लान बनाने वाली लेडी डॉन को पुलिस ने उसके एक साथी के साथ गिरफ्तार कर लिया है. बताया जाता है कि गिरफ्तार लेडी डॉन हथियार सप्लाई करती है और सोशल मीडिया पर भी काफी फेमस है. हथियार लहराते हुए उसके कई वीडियो आये दिन वायरल होते रहते हैं. लेडी डॉन और उसके साथी की गिरफ्तारी के बाद से इलाके में हड़कंप मच गया है. 


news image


हर‍ियाणा में झज्जर पुलिस की अपराध शाखा ने लारेंस बिश्रोई गैंग से जुड़ी उस लेडी डॉन को उसके साथी सहित गिरफ्तार किया है जो कि हरियाणा, दिल्ली सहित अन्य प्रदेशों में हथियार सप्लाई करने का काम करती है. मंजू आर्य उर्फ मीनू नाम से कुख्यात यह लेडी डॉन सोशल मीडिया पर भी छाई रही है. मंजू आर्या उर्फ मीनू का मुख्य प्लान पिछले दिनों पंजाब के जालंधर में रहने वाले अपने पति और  झज्जर के ही एक व्यक्ति की हत्या कराए जाने का था. लेकिन वह अपने मकसद में सफल हो पाती उससे पहले ही उसे पुलिस ने पकड़ ल‍िया. 


महिला पर अपने साथियों के साथ झज्जर और रोहतक में हथियारों के बल पर गाड़ी लूटने का भी आरोप है. बता दें कि पिछले दिनों झज्जर पुलिस को कंट्रोल रूम पर सूचना मिली थी कि झज्जर से एक गाड़ी छीनी गई है. इसी सूचना पर पुलिस हरकत में आई और कुछ ही देर के प्रयासों के बाद गाड़ी को दो आरोपियों को धर दबोचने के बाद गाड़ी को बरामद कर लिया गया. गाड़ी छीनने के इस मामले में पुलिस की गिरफ्त में आए आरोपियों से पूछताछ में खुलासा हुआ था क‍ि घटना में एक लेडी डॉन सहित चार अन्य बदमाश भी शामिल हैं. 


पुलिस ने इसी जानकारी के बाद मामले में शामिल अन्य बदमाशों की गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए. इसी दौरान पुलिस ने मुरादाबाद से लेडी डॉन मंजू आर्या को काबू उसके दिल्ली के एक अन्य साथी इकबाल सिंह जो कि गाड़ी छीनने की वारदातमें शामिल था, को काबू कर लिया. 


news image


पूछताछ में ही यह खुलासा हो पाया कि इनकी योजना झज्जर में एक व्यक्ति की हत्या करने के साथ-साथ लेडी डॉन मीनू के पंजाब जालंधर निवासी पति की हत्या की वारदात को भी अंजाम देना था. इसका कारण है कि लेडी डॉन की अपने पति के साथ नहीं बनती थी और वह उसे ठिकाने लगाना चाहती थी लेकिन इससे पहले ही इन्हें धर दबोचा गया. 


news image


पुलिस ने दोनों को काबू कर इन सभी का एक दिन का रिमांड लिया है. रिमांड में पूछताछ के दौरान आरोपियों से कई अन्य संगीन वारदातों का खुलासा होने की पूरी उम्मीद है. झज्जर से गाड़ी छीनने के मामले में इनके साथ वारदात में शामिल दो अन्य आरोपियों की अभी गिरफ्तारी होनी है. बाकी के दो अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.