खुले में मांस-मछली कारोबार बैन: निगम ने चलाया सख्त अभियान, 686 दुकानों पर रोक, नियम तोड़ने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई Bihar News: 'अगला CM अगर नीतीश कुमार के रास्तों पर नहीं चले तो टिक नहीं पाएगा...', मांझी ने अपना अनुभव साफ-साफ बता दिया Bihar News: बिहार प्रशासनिक सेवा के 1634 अफसरों में नंबर-1 पर कौन ? नीतीश सरकार ने अधिकारियों की सिविल लिस्ट का किया प्रकाशन... Bihar DCECE 2026 : बिहार के स्टूडेंट के लिए खुशखबरी , डिप्लोमा और पैरामेडिकल समेत इन कोर्स में एडमिशन का सुनहरा मौका; आवेदन शुरू – जल्दी करें अप्लाई बिहार में बेखौफ हुए अपराधी: व्यवसायी के घर को निशाना बनाकर की ताबड़तोड़ फायरिंग, इलाके में दहशत BIHAR POLICE : थानेदार का फायरिंग का पुराना रिकॉर्ड, मुजफ्फरपुर के तीन थाना क्षेत्रों में कर चुका है फायरिंग; गायघाट गोलीकांड के बाद विवादों में SHO अजब प्रेम की गजब कहानी: जिगरी दोस्त की पत्नी पर आया युवक का दिल, पति ने करा दी शादी BIHAR NEWS : अचानक ब्रेक से ट्रकों की टक्कर, खलासी की मौत, चालक गंभीर Bihar Crime: चाय पी रहे युवक की पीट-पीटकर हत्या: बहन की शादी में शामिल होने आया था घर, परिजनों ने सड़क किया जाम Bihar News : सम्राट मॉडल कहने पर भड़का JDU, BJP को मिला करारा जवाब - तब तो कहिएगा की मदन सहनी मॉडल? बिहार में एक ही मॉडल वो है....
04-Dec-2021 11:16 AM
DESK : पलामू पुलिस ने वर्ष 2018 में पुलिस बल पर हमला करने के आरोप में जिन चार लोगों को उग्रवादी बता कर मामला दर्ज किया था, उन्हें सीआईडी ने क्लीन चिट दे दिया है. सीआईडी ने इस संबंध में न्यायालय में अपनी रिपोर्ट सौंपी दी है. पलामू पुलिस ने दर्ज प्राथमिकी में कहा था कि सुरेश ठाकुर राजेश ठाकुर अजय और रूबी अपने कई साथियों के साथ मिलकर पुलिस बल पर हमला किया था. यह सभी उग्रवादी हैं.
पलामू के पुलिस अधिकारी के बयान पर सभी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज हुई थी. लेकिन बाद में सीआईडी के द्वारा इस मामले की जांच की गई तो इन चार आरोपियों के खिलाफ कोई साक्ष्य नहीं मिला. चारों मुठभेड़ में शामिल नहीं थे. इस वजह से सीआईडी ने सभी को निर्दोष करार दिया.
सीआइडी की जांच रिपोर्ट के अनुसार मामले में नौडीहा बाजार के तत्कालीन थाना प्रभारी सबइंस्पेक्टर दयानंद शाह की लिखित शिकायत पर केस नंबर 08/18 के तहत नौ फरवरी 2018 को केस दर्ज हुआ था. केस में 17 उग्रवादियों और नामजद व अन्य 10-12 अज्ञात लोगों को आरोपी बनाया गया था. सब पर पुलिस बल पर जानलेवा हमला करते हुए अंधाधुंध फायरिंग करने, अवैध हथियार, गोली और अन्य सामान बरामद होने होने का आरोप था.