बेतिया में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, 6 महीने पहले किया था अंतरजातीय विवाह Bihar Civil Court Exam : आज डाउनलोड करें बिहार सिविल कोर्ट प्यून परीक्षा का एडमिट कार्ड, जानिए किस दिन होगी परीक्षा नीतीश के बिना विधवा हो जाएगा बिहार, राज्यसभा जाने पर CM के बहनोई का बड़ा बयान Indian Railways update : 'अब आगे नहीं जाऊंगा ...',बीच रास्ते ALP ने रोक दी यात्रियों से भरी ट्रेन ; जानिए फिर क्या हुआ सेना में शामिल होने का सुनहरा मौका: अग्निवीर भर्ती 2026 में 25,000+ बंपर वैकेंसी, जानिए पूरी डिटेल Bihar Politics : 'नीतीश कुमार का कार्यकाल हमेशा से बेदाग रहा...', बोले अमित शाह- केंद्र आने से बिहार और देश दोनों को होगा फायदा नीतीश कुमार के फैसले से पैतृक गांव कल्याण बिगहा के लोगों में भारी नाराजगी, BJP को दे दी यह बड़ी चेतावनी नीतीश कुमार के फैसले से पैतृक गांव कल्याण बिगहा के लोगों में भारी नाराजगी, BJP को दे दी यह बड़ी चेतावनी UPI पेमेंट में बड़ा बदलाव: अब UPI ID या मोबाइल नंबर डालकर नहीं कर पाएंगे भुगतान, जानें नया तरीका BIHAR NEWS : बिहार में BJP का उदय ! पढ़िए JDU के आगे 'सीनियर' बनने की पूरी टाइमलाइन; कब कैसे बदली रणनीति
02-Sep-2020 05:12 PM
DESK : पुलिस ने ब्यूटी पार्लर की आड़ में चल सेक्स रैकेट के एक बड़े धंधे का खुलासा किया है. पुलिस ने जिस्मफरोशी के धंधे में शामिल एक महिला समेत 5 लड़कियों को अरेस्ट किया है. इनके साथ पुलिस की टीम ने दो कस्टमर को भी पकड़ा है. गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर पूरे गिरोह के बारे में पुलिस पता लगा रही है.
मामला महाराजगंज का है. जहां एक मोहल्ले में छापेमारी कर पुलिस ने सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया. पुलिस ने बताया कि शहर के शास्त्रीनगर मोहल्ले में ब्यूटी पार्लर की आड़ में सेक्स रैकेट चल रहा था. जिसकी सूचना पुलिस को मिली थी. टीम ने फ़ौरन उस जगह पर रेड मारते हुए एक महिला समेत 5 लड़कियों को अरेस्ट किया. इनके साथ पुलिस की टीम ने दो कस्टमर को भी पकड़ा है.
पुलिस ने जिस घर में सेक्स रैकेट चल रहा था जब उसके कमरों की तलाशी ली तो आपत्तिजनक सामान और दवाएं बरामद हुईं. पुलिस को मौके से लड़कियों की तस्वीर वाला एक फोटो एल्बम भी बरामद हुआ है. एएसपी निवेश कटियार ने बताया कि व्हाट्सएप्प के जरिए ग्राहकों को लड़कियों की तस्वीरें पसंद करने के लिए भेजी जाती थीं.
एएसपी निवेश कटियार ने बताया कि शुरुआती जांच में पता चला है कि दो लड़कियां सिसवां बाजार, एक भिटौली और एक बेतिया बिहार की रहने वाली है. सेक्स रैकेट का संचालन करने वाली महिला ने बताया कि उसके संपर्क में कॉलेज में पढ़ने वाली कई लड़कियां हैं. वह खुद पुलिसकर्मियों के यहां खाना बनाती थी. उसे इस बात का भ्रम था कि पुलिस के करीब रहने के कारण उस पर कार्रवाई नहीं होगी. यदि मोहल्ले के लोग महिला की करतूतों पर सवाल उठाते तो वह उन्हें झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देती थी.