Bihar Crime News: ट्यूशन टीचर की निर्मम हत्या, मक्के के खेत में मिला खून से सना शव Bihar Crime News: ट्यूशन टीचर की निर्मम हत्या, मक्के के खेत में मिला खून से सना शव बिहार के इन 6 रेलवे स्टेशनों को मिला जंक्शन का दर्जा, इस दिन से होगा प्रभावी; होंगे यह बड़े फायदे बिहार के इन 6 रेलवे स्टेशनों को मिला जंक्शन का दर्जा, इस दिन से होगा प्रभावी; होंगे यह बड़े फायदे मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: इंडिगो ने बढ़ाया फ्लाइट का किराया, नई दरें रात 12 बजे से लागू मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: इंडिगो ने बढ़ाया फ्लाइट का किराया, नई दरें रात 12 बजे से लागू शराब के नशे में सरकारी शिक्षक ने पार की सारी हदें, आर्केस्ट्रा गर्ल के साथ अश्लील हरकत करते वीडियो वायरल; DEO ने दिए जांच के आदेश पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी, देशभर के 9.32 करोड़ किसानों के खातों में 18,640 करोड़ ट्रांसफर पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी, देशभर के 9.32 करोड़ किसानों के खातों में 18,640 करोड़ ट्रांसफर बदल जाएगी पटना के जेपी गंगा पथ की सूरत, बनेंगी 50 आधुनिक प्रीफैब्रिकेटेड दुकानें; दो महीने में पूरा करने का लक्ष्य
24-Apr-2022 04:16 PM
PATNA: पुलिस मुख्यालय में तैनात सत्यनारायण कुमार (डीआईजी ट्रेनिंग) के बॉडीगार्ड की पिस्टल चोरी हो गयी। शास्त्रीनगर थानाक्षेत्र क्षेत्र स्थित रामराज शांति विला अपार्टमेंट के सिक्योरिटी गार्ड के नाबालिग बेटे ने पिस्टल चुरा ली। पुलिस ने जब गार्ड और उसके नाबालिग बेटे से कड़ाई से पूछताछ की तब युवक ने इसमें अपनी संलिप्तता बतायी। जिसके बाद आरोपी युवक को रिमांड होम भेजा गया है।
घटना शनिवार की बताई जा रही है। बताया जाता है कि जब बॉडीगार्ड ड्यूटी के बाद फ्रेश होने बाथरूम गया हुआ था तभी अपार्टमेंट के गार्ड के नाबालिक बेटे ने उनकी पिस्टल गायब कर दी। जिसके बाद आनन-फानन पिस्टल चोरी होने की सूचना शास्त्रीनगर पुलिस को दी गयी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू की।
इस दौरान पुलिस ने वर्षो से इस अपार्टमेंट में काम करने वाले गार्ड और उसके बेटे से कड़ाई से पूछताछ की तब गार्ड के बेटे ने अपनी संलिप्तता को स्वीकारा। नाबालिग ने बताया कि चार दिन पहले से वह पिस्टल चुराने के फिराक में लगा हुआ था लेकिन मौका शनिवार को मिला और उसने पिस्टल चुरा ली।
गार्ड के बेटे ने यह भी बताया कि उसके संपर्क में कई अपराधी है और यह पिस्टल चुराकर वह मोटी रकम में बेचने के फिराक में था। लेकिन उसके इस मंसूबे पर पुलिस ने पानी फेर दिया। अपार्टमेंट के सिक्योरिटी गार्ड के नाबालिक बेटे को फिलहाल रिमांड होम भेजा गया है। चोरी की इस घटना की चर्चा अपार्टमेंट के साथ-साथ इलाके में हो रही है।