ब्रेकिंग न्यूज़

दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच

Home / news / पुलिस की वर्दी पहनकर पटना में करता था लूटपाट, चढ़ गया पुलिस...

पुलिस की वर्दी पहनकर पटना में करता था लूटपाट, चढ़ गया पुलिस के हत्थे

19-Feb-2022 05:05 PM

PATNA: अपराधियों का मनोबल सातवें आसमान पर हैं। इनका हौसला देखिए कि आपराधिक वारदातों को अंजाम देने के लिए ये पुलिस तक बन जाते हैं। जिन्हें लोग असली पुलिसवाला समझ अपना सबकुछ लूटा बैठे। पटना में कई इलाकों ने नकली पुलिस बनकर लोगों को लूटा है। इस गिरोह के तलाश में पुलिस जुटी हुई थी और आखिरकार पुलिस को एक लूटेरे को दबोचने में सफलता मिल ही गयी। दो सेट पुलिस की वर्दी, एक जोड़ा जूता, 2 चाकू, 21 पीस मोबाइल, 14 हजार रुपया कैश भी बरामद किया गया।


पुलिस की वर्दी पहनकर लोगों को लूटने वाले इस गिरोह का पर्दाफाश दानापुर की पुलिस ने किया है। इस गिरोह के एक सदस्य को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया जबकि आधा दर्जन इस गिरोह के सदस्य मौके से भागने में सफल हो गये। भारी मात्रा में लूटे गये सामान, कैश और पुलिस की वर्दी गिरफ्तारी अपराधी के पास से बरामद किया गया। फिलहाल इस गिरोह के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी में पुलिस जुटी है। बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। 


पुलिस ने बताया कि पटना के मनेर स्थित सराय थाना क्षेत्र के रहने वाले रामदास पासवान के बेटे राहुल अपने भाई  के साथ एक रिश्तेदार को बलुआ पहुंचाने जा रहा था तभी रात के 12 बजे के आस-पास बिना नंबर प्लेट लगी एक विक्टा गाड़ी पर सवार आए 5 अपराधियों ने हथियार के बल पर 23 हजार रुपया कैश, दो मोबाइल और एक सोने का लॉकेट छीन लिया। जिसके बाद पीड़ित ने मनेर थाने में केस दर्ज कराया। 


अपराधी कन्हाई नट को दानापुर के सगुना मोड़ के पास से गिरफ्तार किया गया है। मामले की जानकारी देते हुए दानापुर एसपी सैयद इमरान मसूद ने बताया कि इनके खिलाफ विक्रम, मोकामा और पटना के कई थानों में लूटपाट का मामला दर्ज है। गिरोह के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है और उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।