ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Assembly : बजट सत्र में आज भी टकराव के आसार, महिला सुरक्षा और कानून-व्यवस्था पर सरकार को घेर सकता है विपक्ष New toll rule 2026 : एक्सप्रेसवे यात्रियों को राहत! टोल वसूली नियमों में बड़ा बदलाव, अब नहीं देना होगा पूरा शुल्क Bihar Road News : बिहार के इस ग्रीनफील्ड फोरलेन पर जल्द दौड़ेंगी गाड़ियां, डीएम ने अफसरों को दिए सख्त निर्देश Mahila Rojgar Yojana Bihar : बिहार की महिलाओं के खाते में होली के बाद आएंगे 20-20 हजार रुपए, जानिए दूसरी क़िस्त लेने के क्या है नियम Traffic Management : पटना के इन रास्तों पर इस दिन नहीं चलेंगी गाड़ियां, बदली ट्रैफिक व्यवस्था; जानिए क्या है वजह Bihar Intermediate Exam 2026 : आज समाप्त होगी बिहार इंटरमीडिएट परीक्षा 2026, इस दिन तक रिजल्ट आने की उम्मीद Bihar weather : बिहार में फरवरी में ही गर्मी का असर: मौसम विभाग ने बताया तापमान बढ़ने का कारण शराब और अवैध हथियार के खिलाफ सहरसा पुलिस की कार्रवाई, घर की घेराबंदी कर अपराधी को दबोचा, हथियार-कारतूस भी बरामद मोतिहारी में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 4 महिलाएं और 2 दलाल गिरफ्तार पटना के मरीन ड्राइव पर नहीं लगेंगी दुकानें, अब यहां बनेगा नया वेंडिंग जोन

पुलिस की शिकायत लेकर JDU के दरबार में पहुंचा था ऑटो चालक, नीतीश के मंत्री ने नहीं सुनी गुहार

पुलिस की शिकायत लेकर JDU के दरबार में पहुंचा था ऑटो चालक, नीतीश के मंत्री ने नहीं सुनी गुहार

11-Nov-2022 04:54 PM

PATNA: पुलिस की पिटाई से आहत एक ऑटो चालक ने आज जेडीयू के दावों की पोल खोलकर रख दी। पीड़ित ऑटो चालक अपनी शिकायत लेकर प्रदेश जेडीयू कार्यालय में पहुंचा था। जेडीयू कार्यालय में आयोजित जनता दरबार में गुहार लगाने के बावजूद उसकी बात को नहीं सुना गया।बिहार सरकार के भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी जनता दरबार में कार्यकर्ताओं और आम लोगों की शिकायत सुन रहे थे। अशोक चौधरी ने ट्वीट कर यह दावा किया है कि उन्होंने लोगों की समस्याओं का निराकरण किया लेकिन ऑटो चालक ने अशोक चौधरी के दावे की पोल खोल दी। पीड़ित ऑटो चालक रो रोकर अपनी व्यथा सुनाता रहा लेकिन उसे वहां से चलता कर दिया गया।


दरअसल, प्रदेश जदयू कार्यालय में शुक्रवार को जनता दरबार कार्यक्रम आयोजित किया गया था। बिहार सरकार में जेडीयू कोटे से मंत्री बने अशोक चौधरी जनता दरबार में आए लोगों की समस्या को सुन रहे थी। इसी दौरान पुलिस की पिटाई से घायल एक ऑटो चालक शिकायत लेकर जनता दरबार में पहुंचा। मंत्री के समक्ष उसने रो-रोकर अपनी व्यथा सुनाई लेकिन उसे वहां से बैरंग लौटा दिया गया। पीड़ित ऑटो चालक का कहना था कि जब वह ऑटो में सीएनजी भरवाने के लिए रामकृष्णानगर गया था। वहां से लौटने के दौरान रामकृष्णा नगर थाने की पुलिस ने उसे पकड़ लिया और शराब पीने की बात कह उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी।


जनता दरबार में मंत्री अशोक चौधरी से शिकायत करने के बावजूद उन्होंने कोई कार्रवाई नहीं की और मामले पर चुप्पी साध लिया। इसके बाद वहां मौजूद पार्टी के अन्य लोगों ने पीड़ित ऑटो चालक को बाहर का रास्ता दिखा दिया। जनता दरबार से निकलने के बाद वहां मौजूद गार्ड ने भी उसे धकेलकर बाहर जाने को कह दिया। ऑटो चालक ने कहा कि बहुत उम्मीद से वह जेडीयू के जनता दरबार में अपनी शिकायत लेकर पहुंचा था लेकिन उसकी फरियाद नहीं सुनी गई। जनता दरबार से बाहर आने के बाद पीड़ित ऑटो चालक ने रो-रोकर कहा कि मंत्री के सामने उसने अपनी शिकायत रखी लेकिन कोई कार्रवाई नही की गई।


बता दें कि बिहार सरकार के भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी ने अपनी फोटो के साथ ट्वीट करते हुए यह दावा किया है कि शुक्रवार को जेडीयू के जनता दरबार में जो लेग अपनी शिकायत लेकर आए थे उनकी समस्या का त्वरित समाधान किया गया है। अशोक चौधरी ने लिखा है कि ‘आपकी मुश्किलों को कम करना और आपकी परेशानियों को दूर करना हमारी शीर्ष प्राथमिकता है। जनता दरबार इसका एक सशक्त माध्यम बन गया है, आज पार्टी कार्यलय में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आये लोगों से मिला एवं उनकी समस्याओं का यथोचित निराकरण किया’।