ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR: होली के दिन से लापता युवक का गड्ढे में मिला शव, परिजनों ने हत्या की जतायी आशंका बिहार में डेढ लाख लोगों के राशन कार्ड पर संकट, नहीं किया है यह काम तो हो सकता है बंद बिहार में डेढ लाख लोगों के राशन कार्ड पर संकट, नहीं किया है यह काम तो हो सकता है बंद Bihar News: भीषण अग्निकांड में आधा दर्जन से अधिक घर जलकर खाक, लाखों की संपत्ति को पहुंचा नुकसान बिहार के इस ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट के निर्माण का रास्ता साफ, नागरिक उड्डयन मंत्रालय से मिला साइट क्लीयरेंस; विकास को मिलेगी नई उड़ान बिहार के इस ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट के निर्माण का रास्ता साफ, नागरिक उड्डयन मंत्रालय से मिला साइट क्लीयरेंस; विकास को मिलेगी नई उड़ान एक्शन में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार: अपने गृह क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों का लिया जायजा, निर्माणाधीन स्कूल भवन और ROB को देख दिये ये निर्देश बिहार में नशे की खेती: अफीम के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, नष्ट की गई लाखों की फसल बिहार में भ्रष्टाचार पर बड़ा प्रहार: रिश्वतखोरी के मामले में दारोगा सेवा से बर्खास्त, DIG के एक्शन से हड़कंप Bihar CM : CM नीतीश ने RCD के बड़े अधिकारी को हड़काया, अधिकारी ने हाथ जोड़कर मांगी 1 महीने की मोहलत

पुलिस की कार्यशैली पर सवाल: अज्ञात व्यक्ति की लाश समझ पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया बोरे में बंद मरा हुआ सुअर

16-Jul-2024 08:14 PM

By HARERAM DAS

BEGUSARAI: बेगूसराय में पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठ रहा है। अज्ञात व्यक्ति की लाश समझ पुलिस ने बंद बोरे को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। पोस्टमार्टम हाउस के कर्मचारियों ने जब बोरे को खोला तब उसमें से मरा हुआ सुअर बरामद हुआ। 


दरअसल बोरे में बंद अज्ञात व्यक्ति की लाश मिलने की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने बिना बोरा खोले शव को लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल पहुंच गयी जहां पोस्टमार्टम के लिए जब बोरे को खोला गया तब उसे देख पोस्टमार्टम हाउस का कर्मचारी भी हैरान रह गया। बोरे में बंद लाश किसी व्यक्ति की नहीं थी बल्कि मरा हुआ सुअर बोरे में बंद था। इस बात की खबर आग की तरह फैल गयी। इसकी जानकारी मिलने पर लोग भी हैरान रह गये। इलाके में पुलिस की कार्यशैली को लेकर सवाल उठ रहे हैं। 


बताया जाता है कि नगर थाना क्षेत्र के कपस्या चौक के पास सड़क किनारे NH-31 के पास बोरे को किसी ने फेंक दिया था। सोमवार की रात्रि गश्ती के दौरान पुलिस को यह सूचना मिली थी कि हाइवे के किनारे एक अज्ञात व्यक्ति का शव बोरे में बंद है। लाश सड़ गया है जिसके कारण उसमें से बदबू निकल रही है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने बिना बोरा खोले ही अज्ञात व्यक्ति की लाश समझ उसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। 


अगले दिन जब सुबह में पुलिस  पहुंची और पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू की गयी तब बोड़े को खोलते ही वहां मौजूद कर्मी और पुलिस वाले भी हैरान रह गये। बोरे में इंसान की लाश नहीं थी बल्कि मरा हुआ सुअर था। जिसके बाद मरे हुए सुअर को नगर थाने की पुलिस ने मिट्टी में दफनाने के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम रूम से सुअर को हटवाने के बाद पुलिस कर्मी ने राहत की सांस ली। लेकिन यह बात किसी तरह मीडिया में आ गयी जिसके कारण इसकी जानकारी लोगों को भी लग गयी। अब लोग पुलिस की कार्यशैली पर ही सवाल उठा रहे हैं। लोगों का कहना है कि बोरे को खोलकर देख लिया जाता तो यह नौबत तो नहीं आती।