ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में पैक्स और एफपीओ को उद्यमी के रूप में किया जाएगा विकसित, ग्रामीण क्षेत्रों में बढ़ेंगे रोजगार के अवसर बिहार में पैक्स और एफपीओ को उद्यमी के रूप में किया जाएगा विकसित, ग्रामीण क्षेत्रों में बढ़ेंगे रोजगार के अवसर चिराग पासवान की इफ्तार पार्टी में शामिल हुए CM नीतीश, राज्यसभा चुनाव जीतने के बाद पहुंचे पार्टी कार्यालय Bihar News: घरेलू कलह से दंपति ने उठाया खौफनाक कदम, महिला की हालत गंभीर, पीएमसीएच रेफर प्रेम-प्रसंग में विवाहिता की हत्या, गला काटकर शव कुएं में फेंका, 5 आरोपी गिरफ्तार रसोई गैस ब्लास्ट से 4 लोग झुलसे, अवैध रूप से रखा गया था 60 सिलेंडर पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए BJP ने जारी की 144 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, देखिए.. पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए BJP ने जारी की 144 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, देखिए.. बिहार राज्यसभा चुनाव: NDA के सभी पांच उम्मीदवारों की जीत, महागठबंधन को मिली करारी हार; सिर्फ औपचारिक एलान बाकी बिहार राज्यसभा चुनाव: NDA के सभी पांच उम्मीदवारों की जीत, महागठबंधन को मिली करारी हार; सिर्फ औपचारिक एलान बाकी

Home / news / पुलिस हेडक्वार्टर में जींस, टी-शर्ट पर बैन, CCTV से कामचोर पुलिसवालों की पकड़ी...

पुलिस हेडक्वार्टर में जींस, टी-शर्ट पर बैन, CCTV से कामचोर पुलिसवालों की पकड़ी जायेगी कारगुजारी, नाराज DGP का सख्त निर्देश

16-Jul-2019 02:32 PM

By 4

PATNA:  बिहार के पुलिस हेडक्वार्टर में तैनात पुलिसकर्मियों और अधिकारियों कारगुजारियों ने आमलोगों की कौन कहे सूबे के DGP को त्रस्त कर दिया है. अपने ही दफ्तर में तैनात पुलिसवालों को रास्ते पर लाने के लिए DGP गुप्तेश्वर पांडेय को लगातार कई आदेश निकालना पड़ा है. DGP की नाक के नीचे यानि पुलिस मुख्यालय में अधिकारी वर्दी को घर पर छोड़ कर जींस पैंट और टी शर्ट में दफ्तर पहुंच जा रहे हैं. हद देखिये कि दफ्तर पहुंचने के बाद भी वे कॉरीडोर में चाय पीते, मोबाइल पर बात करते हुए टाइम पास कर रहे हैं. नाराज डीजीपी ने पूरे पुलिस मुख्यालय की निगरानी सीसीटीवी कैमरे से कराने का निर्देश दिया है. कैमरे की नजर में जो भी फैशन में चूर या फिर गप्पें मारते नजर आये, उनकी खैर नहीं. पुलिस हेडक्वार्टर में जींस, टी-शर्ट, स्पोर्ट्स शू पर बैन DGP के आदेश पर आज पुलिस महानिरीक्षक ने आदेश निकाला है. पुलिस हेडक्वार्टर में काम करने वालों के लिए जींस पैंट, टी-शर्ट, स्पोर्ट्स शू, और चप्पल में दफ्तर आना बैन कर दिया गया है. IG के आदेश के मुताबिक पुलिस अधिकारी और दूसरे कर्मचारी फार्मल ड्रेस के बजाय कैजुअल कपड़ों में दफ्तर पहुंच जा रहे हैं. इससे पुलिस की गरिमा खत्म हो रही है. IG ने तत्काल प्रभाव से कैजुअल कपड़ों पर रोक लगा दिया है. अब से पुलिस हेडक्वार्टर में कार्यरत तमाम अधिकारी और कर्मचारी ऑफिस की मर्यादा के मुताबिक ही कपड़े पहन कर दफ्तर आना होगा. CCTV की नजर में रहेंगे पुलिस अधिकारी दरअसल, DGP अपने ही दफ्तर के कर्मचारियों की कारगुजारियों से त्रस्त हैं. सरकार ने पुलिस हेडक्वार्टर के लिए बड़ा भवन दिया है. इसमें लंबा-चौड़ा कॉरीडोर है. पुलिस हेडक्वार्टर में तैनात अधिकारी-कर्मचारी इस कॉरीडोर में चाय पीते हुए, मोबाइल पर गप्पें लड़ाते हुए या फिर वाक करते हुए पाये जा रहे हैं. DGP ने कॉरीडोर के हर कोने को CCTV की जद में लाने का निर्देश दिया है. सीसीटीवी कैमरे से पूरे कॉरीडोर पर नजर रखी जायेगी. इसकी रिपोर्ट आलाधिकारियों को जायेगी. जिसकी तस्वीर कैद हुई उसकी खैर नहीं. उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जायेगी. गुस्से में हैं DGP दरअसल, अपने अधीनस्थों की कारगुजारियों से DGP गुप्तेश्वर पांडेय काफी गुस्से में हैं. उनके तमाम निर्देशों के बावजूद पुलिसकर्मी सुधर नहीं रहे. लिहाजा अब कार्रवाई की तैयारी हो रही है.