दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच
21-Jul-2020 05:43 PM
PATNA : बिहार में कोरोना का संक्रमण अब काफी तेजी से फैल रहा है. अब तक कई पुलिसकर्मी भी इसकी चपेट में आ गए हैं. बीते दिन पुलिसवालों ने कोरोना का इलाज सही ढंग से नहीं होने को लेकर शिकायत की थी. जिसके बाद पुलिस मुख्यालय के वॉर रूम में बुधवार को एक बैठक बुलाई गई है. इस बैठक में बिहार पुलिस एसोसिएशन और बिहार पुलिस मेंस एसोसिएशन के प्रतिनिधियों को भी बुलाया गया है.
बिहार पुलिस मेंस एसोसिएशन की अपील के बाद पुलिस हेडक्वार्टर की ओर से 22 मई यानी कि बुधवार को मुख्यालय में इ बैठक बुलाई है है. इस बैठक में एडीजी हेडक्वार्टर, एडीजी लॉ एंड आर्डर, मुख्यालय आईजी और डीआईजी को इस बैठक में बुलाया गया है. कोरोना वायरस से संक्रमित पुलिसकर्मियों की इलाज को लेकर इस बैठक में रणनीति तैयार की जाएगी.
दरअसल कोरोना काल में ड्यूटी के दौरान अब तक सैकड़ों पुलिसकर्मी कोरोना संक्रमित हो गए हैं. आईजी, एसपी, डीएसपी और इंस्पेक्टर से लेकर सिपाही तक हर कोई ड्यूटी के दौरान कोरोना की चपेट में आया. जिसमें से कई लोग अब स्वस्थ भी हो चुके हैं. लेकिन जो पुलिसकर्मी अभी तक ठीक नहीं हुए हैं, उनके इलाज की समुचित व्यवस्था को लेकर ही यह बैठक होने वाली है. बिहार पुलिस मेंस एसोसिएशन की ओर से इसकी शिकायत की गई थी.