Paramedical Exam Bihar : बिहार विधानसभा में उठा ANM, GNM परीक्षा का मुद्दा, स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे ने दिया बड़ा अपडेट CRIME NEWS: सिवान में बेखौफ अपराधियों का तांडव, देर रात पत्रकार को मारी गोली, हालत गंभीर, पटना रेफर, कानून व्यवस्था पर उठ रहे सवाल Bihar Dental Counci : बिहार डेंटल काउंसलिंग में पूर्णकालिक बहाली पर मंत्री का बड़ा एलान, जल्द ही मिलने वाली है यह सुविधा Bihar Vidhan Sabha : विधानसभा में सदन की कार्यवाही शुरू, महिला सुरक्षा और कानून-व्यवस्था पर आज सदन में हंगामे के आसार; 2026-27 अनुपूरक बजट होगा पेश Bihar Assembly news : लालू -राबड़ी और तेजस्वी को लेकर बोले JDU विधायक - जंगल के जानवर को शहर में लाने पर नहीं लगता मन ... Bihar train cancelled : बिहार ट्रेन अपडेट: वंदे भारत-सप्तक्रांति का रूट बदला, जानें रद्द ट्रेनों की पूरी लिस्ट TRE-4 BPSC Teacher Vacancy: 11-12वीं में इन विषयों में होगी सबसे ज्यादा भर्ती, देखें किस सब्जेक्ट में कितनी सीटें; प्राइमरी से लेकर हाई स्कूल तक की पूरी लिस्ट Bihar Assembly : बजट सत्र में आज भी टकराव के आसार, महिला सुरक्षा और कानून-व्यवस्था पर सरकार को घेर सकता है विपक्ष New toll rule 2026 : एक्सप्रेसवे यात्रियों को राहत! टोल वसूली नियमों में बड़ा बदलाव, अब नहीं देना होगा पूरा शुल्क Bihar Road News : बिहार के इस ग्रीनफील्ड फोरलेन पर जल्द दौड़ेंगी गाड़ियां, डीएम ने अफसरों को दिए सख्त निर्देश
11-Feb-2023 04:37 PM
By BADAL ROHAN
PATNA CIY: पटना सिटी में पुलिस बर्बरता के खिलाफ वीआईपी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को बाईपास थाने का घेराव किया और जमकर नारेबाजी की। इस दौरान बाईपास इलाके में घंटों अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। कार्यकर्ताओं ने बाईपास थाना प्रभारी को सस्पेंड करने की मांग की।
बता दें कि करीब 20 दिन पहले बाईपास थाने की पुलिस ने एक चाय दुकानदार को गिरफ्तार करने गई थी। इसी क्रम में वहां के लोगों ने जब इसका विरोध किया तो बाईपास थाने की पुलिस ने महिलाओं और बच्चों की जमकर पिटाई कर दी। इस घटना में पुलिस ने काफी बर्बरता दिखाते हुए महिलाओं और बच्चों को खदेड़-खदेड़ कर पीटा था। इस घटना में कई महिलाएं भी बुरी तरह से घायल हो गई थी और कई महिलाओं का सिर भी फूट गया था। पुलिस की इस बर्बरता के बाद लोगों का आक्रोश बढ़ गया।
इस बीच कई बार पुलिस ने शांति समिति की बैठक कर लोगों को समझाने की कोशिश की। स्थानीय लोगों ने वरीय पुलिस अधिकारियों से मिलकर बाईपास थाना प्रभारी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। इसके बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की गयी। जिसके बाद शनिवार को वीआईपी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बाईपास थाने का घेराव कर दिया। इसे लेकर बाईपास इलाके में घंटों अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।
वीआईपी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने एक सूर में कहा कि बाईपास थाना के पदाधिकारी आमलोगों की बात नहीं सुनते और बेकसूर लोगों पर अपना पुलिसिया दबाव बनाते रहते हैं। प्रदर्शन कर रहे लोगों का यह मानना है कि जब तक बाईपास थाना प्रभारी के खिलाफ पुलिस के आला अधिकारी कार्रवाई नहीं करेंगे तब तक उनका विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा।
हंगामे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे पटनासिटी DSP ने कार्रवाई का आश्वासन देकर आक्रोशित लोगों को शांत कराया। विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश सहनी ने कहा कि पुलिस ने वापर का दुरुपयोग किया है ऐसे पुलिस कर्मियों को दंडित किया जाना चाहिए। वीआईपी कार्यकर्ताओं के हंगामें पर मुकेश सहनी ने कहा कि 24 जनवरी की घटना पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़ा करने वाला है। जहां छह पीढ़ी से एक चाय दुकानदार चाय बेच रहा था जिससे बाइपास थाने की पुलिस हफ्ता वसूलने गयी थी। जब चाय दुकानदार ने हफ्त देने से मना कर दिया तब पुलिस ने चाय दुकानदार की पिटाई कर दी। पुलिस की पिटाई को देख जब स्थानीय लोगों ने इसका विरोध किया तब पुलिस पीछे हटी। लेकिन अगले ही दिन पुलिस की टीम पूरी प्लानिंग के साथ फिर चाय की दुकान पर पहुंची। जहां चाय दुकान पर मौजूद दुकानदार और मां को अरेस्ट किया और उनके साथ मारपीट की।
पिटाई के बाद चाय दुकानदार को पुलिस ने बेऊर जेल में भेज दिया। इस मामले पर मुकेश सहनी का कहना है कि एक आतंकवादी पर जो धारा लगाया जाता है वही धारा चाय दुकानदार पर लगाया गया जिससे की उसे कभी बेल ना मिले। एक हफ्ते से पीड़ित परिवार न्याय की मांग के लिए दर-दर भटक रहा है। मुकेश सहनी ने कहा कि गरीब इंसान के साथ नाइंसाफी किया गया है। डीएसपी से बात की गयी कि जिसने गलत किया है उसे सजा मिले। पुलिस ने पावर का दुरुपयोग किया है। ऐसे पुलिस कर्मियों को दंडित किया जाए।
बिहार की राजधानी पटना के बाईपास थाना क्षेत्र में पिछले महीने एक चाय दुकानदार के पुलिस को हफ्ता नहीं दिए जाने पर प्रताड़ित कर जेल भेज देने के विरोध में शनिवार को विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के कार्यकर्ता सड़कों पर उतरे और पुलिस पर जमकर आरोप लगाए। वीआईपी के प्रमुख मुकेश सहनी के नेतृत्व में सड़क पर उतरे वीआईपी के कार्यकर्ता ने हंगामा किया। इस दौरान वीआईपी के प्रमुख मुकेश सहनी ने कहा कि पिछले महीने पिंटू के चाय दुकान पर हफ्ता मांगने आई।
दुकानदार परिवार द्वारा इनकार किए जाने के कुछ दिन बाद पुलिस के लोग फिर से चाय दुकान पर पहुंचे और दुकानदार परिवार के साथ मारपीट की और थाना में ले आए। इसके बाद सभी को जेल भेज दिया गया। सहनी ने बताया कि इसके बाद तत्काल मैने पुलिस उपाधीक्षक से बात की थी। उन्होंने आश्वासन दिया था कि एक सप्ताह में मामले की जांच कर सबको रिहा करने का मार्ग प्रशस्त किया जाएगा और दोषियों पर कारवाई की जाएगी।
अब एक सप्ताह गुजर जाने के बाद भी कोई कारवाई नहीं की गई। विवश होकर आज सड़कों पर उतरना पड़ा। उन्होंने आगे कहा कि आज भी डीएसपी से बात हुई है, उन्होंने दो दिन का समय लिया है। उन्होंने कहा कि इन चाय दुकानदार परिवार का कोई अपराधिक इतिहास नहीं है उसके बावजूद ऐसी धाराओं में जेल भेजना पुलिस के अधिकार का दुरुपयोग है। उन्होंने हालांकि यह भी कहा कि गलतियां हो जाती है, उसे सुधार किया जाना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि वीआईपी गरीबों की आवाज उठाते रही है और आगे भी उठाएगी।वीआईपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता देव ज्योति ने कहा कि गरीब परिवार को बिना अपराध के जेल भेजना कोई भी उचित नहीं ठहरा सकता। उन्होंने कहा कि इस परिवार को वीआईपी न्याय दिलाने के लिए कृतस्ंकल्प है।