ब्रेकिंग न्यूज़

ईरान में फंसे अमेरिकी पायलटों को 36 घंटे में बचाया, ट्रम्प बोले- इतिहास का सबसे साहसी रेस्क्यू CM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंक छापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचा पश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट आरा में पैसे के विवाद में दोस्त ने दोस्त को मारी गोली, युवक की हालत गंभीर बड़े भाई की हत्या का बदला लेने के लिए खुद पर चलवाई गोली, 3 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा बीच सड़क पर रील बनाना पड़ गया महंगा, पुलिस ने कर दी पिटाई, युवक को गाड़ी में जबरन बिठाते वीडियो वायरल पटना में NMCH क्लर्क के घर दिनदहाड़े चोरी, 35 लाख के जेवरात ले उड़े चोर दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार

Home / news / पीएनजी कंपनी की लापरवाही से लगी थी फ्लैट में आग, नॉब लगाया नहीं...

पीएनजी कंपनी की लापरवाही से लगी थी फ्लैट में आग, नॉब लगाया नहीं और गैस सप्लाई ऑन कर दी

27-Nov-2022 10:43 AM

PATNA : 21 नवंबर की शाम सचिवालय में सहायक पद पर कार्यरत अमित रंजन के राजीवनगर की मौर्य विहार कॉलोनी स्थित नारायण रेसिडेंशियल के फ्लैट 201 में आग आग लग गई थी। इस दौरान तेज धमाका भी हुआ था। आग से घर में मौजूद महिला पायल और उनका बेटा आरव बुरी तरह झुलस गए थे। वहीं, सारा सामाने जल जाने के साथ ही फ्लैट के दरवाजे और खिड़कियां बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई थी। दमकल विभाग को मौके से एलपीजी के दो सिलेंडर मिले थे। जिसके बाद अब मामले में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। इस प्राथमिकी में पीएनजी कंपनी पर बड़ा आरोप लगाया गया है। 


दरअसल, इस मामले में दर्ज प्राथमिकी में पीड़ित ने आरोप लगाया है कि उन्होंने पाइप्ड नेचुरल गैस (पीएनजी) का कनेक्शन नहीं लिया था। इसके बावजूद उनके रसोई घर में पाइपलाइन डाल दी गई। हालांकि, नॉव नहीं लगाया गया है। उस दिन दोपहर दो बजे से कंपनी के दो कमी वहां काम कर रहे थे, उनलोगों ने लापरवाही से फ्लैट की गैस की लाइन चालू कर दी। रिसाव से फ्लैट में गैस भर गई थी। इसका आभास उनकी पत्नी और बेटे को नहीं हुआ। शाम को पत्नी पायल ने दीपक जलाने के लिए तिल्ली जलाई। इससे फ्लैट में आग लग गई थी। उनका कहना है कि कंपनी की लापरवाही के कारण यह हादसा हुआ है।  इसलिए इसके दोषियों पर कार्रवाई होनी चाहिए। 


गौरतलब हो कि, इस हादसे में सचिवालय कर्मी के साढ़े चार वर्षीय बच्चे आरब की मौत हो गई थी। जबकि मां की गंभीर हालत में पीएमसीएच में इलाज चल रहा है। इस मामले में राजीव नगर के थानेदार नीरज कुमार ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। परिजनों का आरोप है कि मैगी बनाते वक्त नहीं बल्कि महिला के पूजा के लिए दीपक जलाते हो आग भभक उठी थी। इस मामले में भी जांच की जा रही है।