रातभर तड़पती रही मरीज, सुबह फूटा मंत्री का गुस्सा, बोले.. हॉस्पिटल है ईद की छुट्टी मनाने का थोड़े है बिहार में बैंक कर्मियों की प्रताड़ना से परेशान महिला ने की खुदकुशी, लिया था इतना लोन बिहार में बैंक कर्मियों की प्रताड़ना से परेशान महिला ने की खुदकुशी, लिया था इतना लोन Bihar News: शादी का झांसा देकर विधवा से ढाई लाख की ठगी, साइबर थाना में केस दर्ज Bihar News: 31 मार्च से पहले निपटा लें यह जरूरी काम, नहीं तो बंद हो जाएगी पेंशन Bihar News: 31 मार्च से पहले निपटा लें यह जरूरी काम, नहीं तो बंद हो जाएगी पेंशन Bihar Crime : पटना में रहस्यमय मौत! चलते-चलते गिरा शख्स, CCTV में कैद आखिरी पल, पटना जंक्शन के पास मची अफरातफरी KVS Admission 2026: एक फॉर्म से कितने स्कूलों में कर सकते अप्लाई? जानिए पूरी प्रक्रिया और जरूरी सावधानियां बिहार में वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पर लगातार दूसरे दिन पथराव, रेल यात्रियों में दहशत बिहार में वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पर लगातार दूसरे दिन पथराव, रेल यात्रियों में दहशत
30-Aug-2020 03:40 PM
PATNA : बिहार में कोरोना काल के बीच स्वास्थ्य व्यवस्था पर कई सवाल उठ रहे हैं. बिहार में आम लोगों के साथ-साथ ख़ास लोगों को भी स्वास्थ्य व्यवस्था की उदासीनता का शिकार होना पड़ रहा है. पीएमसीएच से जुड़ी हुई एक ऐसी घटना सामने आई है, जो काफी हैरान करने वाली है. दरअसल, आरजेडी विधायक का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह फूट-फूटकर रोते हुए दिखाई दे रहे हैं. विधायक का कहना है कि उनकी मां का ठीक से इलाज नहीं हो रहा है. बिहार सरकार ने उन्हें मरने के लिए छोड़ा है.
यहां देखिये रोते हुए विधायक का पूरा वीडियो -
भोजपुर जिले के बड़हरा सीट से विजयी आरजेडी विधायक सरोज यादव ने बिहार सरकार की स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर कई सारे सवाल खड़ा किये हैं. आरजेडी विधायक ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा करते हुए यह आरोप लगाया है कि पीएमसीएच में उनकी बीमार मां का इलाज सही तरीके से नहीं किया जा रहा है. विधायक ने आरोप लगाया है कि उनकी मां की स्थिति इतनी ख़राब होने के बावजूद भी कोई भी डॉक्टर उन्हें देखने नहीं आ रहे हैं. यहां तक कि पीएमसीएच के सुपरिटेंडेंट भी उनके फोन कॉल का जवाब नहीं दे रहे हैं.
आरजेडी विधायक ने फर्स्ट बिहार झारखंड को बताया कि उनकी मां की हालत बहुत ख़राब है. वह पीएमसीएच हॉस्पिटल में वेंटिलेटर पर हैं. उन्होंने सीएम से बात की. सीएम के असिस्टेंट से भी उन्होंने बातचीत की. लेकिन फिर भी उन्हें कोई प्रॉपर डॉक्टर नहीं मिल रहे हैं. न्यूरो फिजिसियन और गेस्ट्रोलॉजी के एचओडी डॉ विजय प्रकाश नहीं मिले रहे हैं. सीएम के असिस्टेंट दिनेश राय ने उनसे कहा कि सुबह 10 बजे डॉक्टर मिलेंगे. लेकिन तीन दिन बीत जाने के बावजूद भी कोई भी डॉक्टर मरीज को देखने नहीं आया.
राजद विधायक ने कहा कि उनकी मां वेंटिलेटर पर हैं. अगर वेंटिलेटर से हटा दिया जाये तो तत्काल उनकी मौत हो जाएगी. लेकिन फिर भी कोई उनकी मदद नहीं कर रहा है. स्वास्थ्य मंत्री के यहां फोन करने पर उनका फोन काट दिया जाता है. विधायक ने कहा कि वह पूरी तरह बेबस हैं, उन्हें समझ में नहीं आ रहा है कि वह किससे गुहार लगाने जाएं. स्थिति ऐसी है कि वह अपनी मां को पीएमसीएच से हटा भी नहीं सकते हैं.