ब्रेकिंग न्यूज़

दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच

Home / news / बिहार के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल PMCH में कोरोना विस्फोट, 7 डॉक्टर पॉजिटिव...

बिहार के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल PMCH में कोरोना विस्फोट, 7 डॉक्टर पॉजिटिव निकले

22-Jun-2020 05:47 AM

PATNA : बिहार के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल पीएमसीएच में कोरोना विस्फोट हुआ है। पीएमसीएच के एक डॉक्टर को दो दिन पहले पॉजिटिव पाया गया था। एनेस्थीसिया विभाग के इस डॉक्टर के संपर्क में आने वाले 7 अन्य डॉक्टरों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। पीएमसीएच के साथ डॉक्टर से समेत एक टेक्नीशियन भी कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। 7 में से 5 डॉक्टर गाइनी विभाग की हैं और अस्पताल कैंपस के हॉस्टल में रहती हैं जबकि एक 54 साल के सीनियर डॉक्टर भी पॉजिटिव पाए गए हैं वह कंकड़बाग इलाके में रहते हैं

इसके अलावे 25 साल के एक जूनियर डॉक्टर पीजी हॉस्टल में रहते हैं जिस टेक्नीशियन को कोरोना पॉजिटिव पाया गया है वह सरिस्ताबाद इलाके का रहने वाला है। 


डॉक्टर्स के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद उनके संपर्क में आने वाले गाइनी, एनेस्थीसिया और क्लीनिकल पैथोलॉजी विभाग के सभी डॉक्टरों और कर्मचारियों की जांच कराई जाएगी। पीएमसीएच में संक्रमण का यह चेन बड़ा हो सकता है। पीएमसीएच में डॉक्टरों के संक्रमित पाए जाने के बाद अन्य स्टाफ ने कहा है कि वह मुश्किल घड़ी से उबर कर जल्द वापस आएंगे और कोरोना का फिर से मुकाबला करेंगे। 


पीएमसीएच में डॉक्टर्स को कोरोना के बाद अब खास एहतियात बरता जा रहा है। सभी विभागों के साथ-साथ जूनियर डॉक्टर और पीजी हॉस्टल मैं सैनिटाइजेशन का काम भी कराया जाएगा। पीएमसीएच में आज बड़े पैमाने पर कोरोना की जांच कराई जाएगी। इसमें सभी प्रमुख विभागों के डॉक्टर्स और मेडिकल स्टाफ का सैंपल लिया जाएगा। पीएमसीएच प्रशासन का कहना है कि अगर आवश्यक हुआ तो संक्रमण की आशंका वाले डॉक्टर्स के साथ-साथ मेडिकल स्टाफ को भी क्वारंटाइन किया जा सकता है।