मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच पटना में पूर्वज स्मृति समारोह का आयोजन: समाज को सशक्त बनाने के लिए पूर्वजों के आदर्शों को जीवन में उतारने का लिया संकल्प बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लूट की बाइक और अवैध हथियारों के साथ 3 शातिर अपराधी गिरफ्तार
27-Jul-2020 07:18 AM
PATNA : पटना में कोरोना लगातार नए रिकॉर्ड बना रहा है। रविवार को पटना में कोरोना संक्रमण का आंकड़ा 600 के ऊपर रहा। 1 दिन में 616 नए मरीज मिले जिनमें कोरोना वारियर्स की संख्या भी बहुत ज्यादा है। पटना के पीएमसीएच में कोरोना का बड़ा विस्फोट हुआ है। पीएमसीएच के साथ डॉक्टर और 34 मेडिकल स्टाफ पॉजिटिव पाए गए हैं।
राज्य के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल में हर दिन डॉक्टर और मेडिकल स्टाफ संक्रमित पाए जा रहे हैं। पीएमसीएच में अब 7 नए डॉक्टरों को संक्रमित पाया गया है। 34 मेडिकल स्टोर में सात ड्रेस भी शामिल हैं। पीएमसीएच के माइक्रोबायोलॉजी विभाग के 2 डॉक्टर, पैथोलॉजी के एक डॉक्टर, फार्मोकोलॉजी विभाग के एक डॉक्टर संक्रमित पाए गए हैं। पीएमसीएच के माइक्रोबायोलॉजी विभाग में 130 सैंपल की जांच में से 32 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। एक टेक्नीशियन भी संक्रमित पाया गया है।
इसके अलावा फुलवारीशरीफ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के 2 स्टाफ की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। फुलवारीशरीफ पीएचसी में 18 लोगों की जांच कराई गई थी जिनमें से एक सफाईकर्मी और एक फोर्थ ग्रेड स्टाफ के साथ साथ चार लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। हालांकि अच्छी खबर यह है कि पटना एम्स में इलाज करा रहे कोरोना संक्रमित डॉक्टरों को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। जिन 6 डॉक्टरों ने कोरोना को वारियर्स की तरह हराया है उनमें कुर्जी के डॉ कुणाल कुमार, दानापुर की डॉ कुमारी अर्चना, समस्तीपुर के डॉ ए के गुप्ता, गया के डॉ एच एन सिंह, नवादा के डॉ रोहित कुमार और पटना के बोरिंग रोड के रहने वाले डॉ जेपी वर्मा शामिल हैं।