Bihar News: बेतिया में आग का तांडव... रातोंरात दर्जनों घर राख, मवेशी भी जिंदा जले; गांव में मची चीख-पुकार बिहार के मदरसे में रची जा रही थी कौन सी बड़ी साजिश? पुलिस की छापेमारी में पिस्टल बरामद, मदरसा को किया सील, हिरासत में तीन संदिग्ध बिहार के मदरसे में रची जा रही थी कौन सी बड़ी साजिश? पुलिस की छापेमारी में पिस्टल बरामद, मदरसा को किया सील, हिरासत में तीन संदिग्ध BIHAR NEWS : मौत बनकर दौड़ी दूध वैन! बाइक सवार को रौंदा, 2 मासूमों को कुचलते हुए घर में घुसी गाड़ी बिहार में 7 माह की गर्भवती महिला की संदिग्ध मौत: फंदे से लटका मिला शव, एक साल पहले हुई थी प्रेम विवाह फल्गु नदी में पानी छोड़े जाने के बाद मछली पकड़ने के लिए उमड़ी भीड़, प्रशासन की चेतावनी भी नजरअंदाज फल्गु नदी में पानी छोड़े जाने के बाद मछली पकड़ने के लिए उमड़ी भीड़, प्रशासन की चेतावनी भी नजरअंदाज बिहार में कारोबारी से मांगी 20 लाख की रंगदारी, 10 अप्रैल तक पैसे नहीं देने पर हत्या की धमकी; फेसबुक के जरिए भेजा मैसेज बिहार में कारोबारी से मांगी 20 लाख की रंगदारी, 10 अप्रैल तक पैसे नहीं देने पर हत्या की धमकी; फेसबुक के जरिए भेजा मैसेज Chardham Yatra 2026 : चारधाम जाने वालों के लिए बड़ा झटका! ये 2 चीजें ले गए तो एंट्री नहीं, गैर सनातनियों को लेकर भी बड़ा फैसला
26-Sep-2022 06:25 PM
PATNA: इस वक्त की बड़ी खबर पटना से आ रही है। जहां पीएमसीएच के जूनियर डॉक्टरों ने हड़ताल वापस ले लिया है। स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत और पीएमसीएच के प्राचार्य के आश्वासन मिलने के बाद जूनियर डॉक्टर फिर से अपने-अपने काम पर लौट आए हैं। गौरतलब है कि बीते दिनों मरीज के परिजनों के साथ हुई मारपीट के बाद पीएमसीएच के जूनियर डॉक्टर हड़ताल पर चले गये थे। जिसके बाद अस्पताल में स्वास्थ्य व्यवस्था पर खासा असर देखने को मिल रहा है।
स्ट्राइक का सीधा असर अस्पताल के काम-काज और मरीजों के इलाज पर पड़ रहा था। जूनियर डॉक्टर्स अपनी सुरक्षा की मांग को लेकर अड़े थे। पीएमसीएच में हड़ताल का आज 5वां दिन था। पीएमसीएच की स्थिति बेहद खराब हो गयी थी। मरीजों को भर्ती तक नहीं किया जा रहा था। जो मरीज भर्ती थे उनका इलाज भी ढंग से नहीं हो रहा था।
पीएमसीएच में इमरजेंसी सेवा तक ठप था। पीएमसीएच के जूनियर डॉक्टरों के स्ट्राइक पर चले जाने से इसका सीधा असर यहां की स्वास्थ्य व्यवस्था पर पड़ रहा था। पीएमसीएच की इस हालत को लेकर पूर्व स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय, निखिल आनंद सहित कई बीजेपी नेता स्वास्थ्य मंत्री तेजस्वी यादव और नीतीश कुमार पर हमलावर थे। जिसके बाद आनन-फानन में स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत और पीएमसीएच के प्राचार्य जूनियर डॉक्टर्स से मिले और आश्वासन मिलने के बाद जूनियर डॉक्टर अपने-अपने काम पर लौट आए।