ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर: पारू थाना की महिला सिपाही की संदिग्ध मौत, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, पति हिरासत में अरवल में शिक्षक ने उठा लिया बड़ा कदम, इलाके में शोक की लहर Fake Currency Racket: नकली नोट गिरोह का भंडाफोड़, 6.44 लाख रुपये के जाली नोटों के साथ दो गिरफ्तार महिला एंकर ने डिप्टी सीएम को मुख्यमंत्री कह दिया, 'स्लिप ऑफ टंग' से बिहार की सियासत गर्म Bihar News: मोतिहारी में मार्च लूट की तैयारी ! स्पोर्ट्स सामाग्री की सप्लाई हुई नहीं और पैसा निकासी की चल रही तैयारी..धड़ाधड़ काटे जा रहे... Bihar News: भ्रष्ट कार्यपालक अभियंता का बंगाल से लेकर नेपाल तक जमीन-मकान, पेट्रोल पंप से लेकर जमीन के 17 पेपर, गाड़ी अपनी और भाड़ा सरकारी खजाने से... कागज पूरे, e-KYC भी हो गई… फिर भी नहीं मिली किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त? जानिए क्या करें पटना में बिहार राजस्व सेवा अधिकारियों का महाजुटान, अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रखने का ऐलान पटना में नारकोटिक्स टीम पर हमला, पत्थरबाजी के बीच पुलिस की फायरिंग, एक आरोपी गिरफ्तार दिनदहाड़े लूट से सनसनी, हथियार के बल पर ट्रांसपोर्टर से लाखों की लूट, CCTV में कैद वारदात

Home / news / पीएम ने बिहार की कई योजनाओं का किया शिलान्यास और उद्घाटन, सीएम ने...

पीएम ने बिहार की कई योजनाओं का किया शिलान्यास और उद्घाटन, सीएम ने भी गिनाईं ये उपलब्धियां

10-Sep-2020 12:54 PM

PATNA : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज 294 करोड़ रुपयों की योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया. प्रधानमंत्री ने बिहार में मत्स्यपालन, पशुपालन व कृषि विभागों से जुड़ी योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास किया. कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, डिप्टी सीएम सुशील मोदी, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल, मंत्री डॉ. प्रेम कुमार,नन्द किशोर यादव समेत अन्य कई मंत्री उपस्थित रहे. 


वहीं कार्यक्रम में सीएम नीतीश ने पीएम का अभिनंदन करते हुए कहा कि पूर्णिया कृत्रिम गर्भाधान केंद्र का शिलान्‍यास 12 मई 2018 को हुआ था. यह काम कम समय में ही पूरा हो गया है. पहली बार पटना पशु विज्ञान विवि की स्थापना की गई है, पटना में भ्रूण प्रत्‍यारोपण प्रयोगशाला का भी उद्घाटन किया जा रहा है.



उन्होंने कहा कि लोग बोलते रहते हैं, बिना काम को देखे लोग बोलते रहते हैं. कृषि के क्षेत्र में भी बड़ा काम किया.  बिहार में अंडा व मांस-मछली का उत्‍पादन काफी बढ़ा है. बिहार में केवल 65 हजार मिट्रीक टन मछली बाहर से आती है. बिहार में खैर एरिया में खेती नहीं हो पाती है. वहां तालाब बनाने के लिए बढ़ावा दे रहे हैं. एक तरफ मत्‍स्‍य पालन, दूसरी तरफ लोग खेती कर रहे हैं.  


उन्होंने कहा कि नीलगाय से फसल बचाने के लिए लेमन ग्रास व खस के उत्‍पादन को बढ़ावा दिया जा रहा है, मत्‍स्‍य संपदा योजना का लाभ बिहार के साथ पूरे देश को मिले इसपर काम जारी है.