फोन पर पति से विवाद के बाद महिला ने उठाया खौफनाक कदम, सुसाइड नोट में लिखी यह बात बिहार के वाहन मालिकों के लिए अच्छी खबर, राष्ट्रीय लोक अदालत में करा सकेंगे ट्रैफिक से जुड़े मामलों का सेटलमेंट; इस दिन होगा आयोजन बिहार के वाहन मालिकों के लिए अच्छी खबर, राष्ट्रीय लोक अदालत में करा सकेंगे ट्रैफिक से जुड़े मामलों का सेटलमेंट; इस दिन होगा आयोजन बिहार में चार लोगों की संदिग्ध मौत, कई की आंखों की रोशनी गई; जहरीली शराब पीने से जान जाने की आशंका घर में कितने गैस सिलेंडर रखना सही? जरूरत से ज्यादा जमा करने पर हो सकती है सख्त कार्रवाई, जानिए पटना के सभी गैस एजेंसियों पर मजिस्ट्रेट की तैनाती, गड़बड़ी करने वालों की खैर नहीं; DM की अपील- LPG सिलेंडर की कोई कमी नहीं, अफवाहों से बचें पटना के सभी गैस एजेंसियों पर मजिस्ट्रेट की तैनाती, गड़बड़ी करने वालों की खैर नहीं; DM की अपील- LPG सिलेंडर की कोई कमी नहीं, अफवाहों से बचें BIHAR RAID : पशुपालन विभाग का फील्ड ऑफिसर 30 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार, निगरानी विभाग की बड़ी कार्रवाई बिहार में फर्जी प्रमाणपत्र वाले टीचर्स के खिलाफ कार्रवाई तेज, तीन शिक्षकों पर केस दर्ज बिहार में फर्जी प्रमाणपत्र वाले टीचर्स के खिलाफ कार्रवाई तेज, तीन शिक्षकों पर केस दर्ज
29-May-2020 08:55 AM
By PRIYARANJAN SINGH
SUPAUL : कोरोना संकट के दौर में देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का एक बिल्कुल नया ही अंदाज सामने आया है। पीएम मोदी कोरोना वॉरियर्स का उत्साह बढ़ाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहे। वे अपने नये-नये कदमों से लोगों को चौंकाते रहे हैं इस बार भी उन्होनें कुछ ऐसा किया है जिसे जानकर आप वाह-वाह कर उठेगें। पूरे देश का पीएम किसी थाने में तैनात किसी पुलिसकर्मी को अगर बर्थडे विश कर दे तो उसका सीना गर्व से जरूर चौड़ा हो जाएगा। बिहार के एक पुलिस जवान को ये सौभाग्य प्राप्त हुआ है जिसे पीएम मोदी ने खुद जन्मदिन की बधाई संदेश भेजा है जिसे पाकर पूरा थाना गद्गद है।
देश में फैली कोरोना महामारी के बीच सुपौल जिले का छातापुर थाना अचानक सुर्खियों में आ गया। हो भी क्यों नहीं देश के प्रधानमंत्री ने यहां तैनात एक पुलिस जवान को बर्थडे विश जो किया है। पीएम ने ईमेल के जरिए छातापुर थाने में तैनात पुलिस जवान बिकेश भगत को ईमेल के जरिए जन्मदिन का बधाई संदेश भेजा है। पीएम के द्वारा जन्मदिन की शुभकामनाएं मिलने के बाद तो जैसे बिकेश के पांव जमीं पर पड़ने का नाम ही नहीं ले रहे हैं। बिकेश के साथ-साथ पूरा थाना खुद को गौरवान्वित महसूस कर रहा है।
बिकेश भगत ने पीएम की बधाई पर उन्हें तहे दिल से शुक्रिया अदा किया है। वहीं छातापुर के थानाध्यक्ष अनमोल कुमार ने भी पीएम नरेन्द्र मोदी का आभार व्यक्त किया है। वे मानते हैं कि पीएम मोदी के इस कदम से हम पुलिस वालों का उत्साह दोगुना हो जाता है। कोरोना संकट की इस घड़ी में देश के पीएम ने हमारा मनोबल बढ़ाने का काम किया है। हम सब पुलिसवाले मिलकर कोरोना संकट का डटकर मुकाबला कर रहे हैं । सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करवाना हमारी जिम्मेवारी है जिसे हम बखूबी निभा रहे हैं और पीएम के इस उत्साहवर्धन के बाद हम और ज्यादा हौसले के साथ ये काम करेंगे।