बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना
03-Nov-2024 05:42 PM
By First Bihar
JAMUI: लोकसभा चुनाव के बाद पीएम मोदी दूसरी बार बिहार दौरे पर आ रहे हैं। प्रधानमंत्री आगामी 15 नवबर को जमुई में विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। झारखंड चुनाव को लेकर पीएम मोदी का बिहार दौरान अहम माना जा रहा है। प्रधानमंत्री बिरसा मुंडा जयंती समारोह में शामिल होकर बिहार की धरती से झारखंड को साधने की कोशिश करेंगे।
जानकारी के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगामी 15 नवंबर को खैरा प्रखंड के बल्लोपुर नदी घाट स्थित मैदान में आयोजित बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती समारोह में शामिल होंगे और यहां एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। झारखंड चुनाव के बीच पीएम मोदी का यह बिहार दौरा काफी अहम माना जा रहा है। बिहार झारखंड की सीमा पर स्थित जमुई से वह दूसरे चरण के चुनाव से पहले वोटर्स को गोलबंद करने की कोशिश करेंगे।
इसको लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। बल्लोपुर नदी घाट मैदान का निरीक्षण करने के लिए दिल्ली से केंद्रीय टीम जमुई पहुंची है और स्थल का दौरा कर जिला प्रशासन को जरूरी दिखा निर्देश जारी किए हैं हालांकि प्रशासनिक स्थर पर अभी इसको लेकर जानकारी शेयर नहीं की गई है। बल्लोपुर नदी घाट के पास हेलीपैड का निर्माण कराया जा रहा है।
इस कार्यक्रम में पीएम मोदी के साथ सीएम नीतीश कुमार, राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ अर्लेकर, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा के अलावा गठबंधन का शीर्ष नेता शामिल हो सकते हैं। झारखंड में 20 नवंबर को दूसरे चरण का मतदान होना है। ऐसे में माना जा रहा है कि बिहार की धरती से पीएम मोदी पड़ोसी राज्य को मैसेज देने की कोशिश करेंगे।
बता दें कि इससे पहले दिल्ली में सरकार गठन होने के बाद पीएम मोदी पहली बार 19 जून को बिहार दौरे पर पहुंचे थे। नालंदा में उन्होंने नालंदा विश्वविद्यालय के नए परिसर का उद्घाटन किया था। इस कार्यक्रम में सीएम नीतीश समेत गठबंधन के अन्य नेता शामिल हुए थे। इस समारोह में 17 देशों के मिशन प्रमुखों ने भी भाग लिया था।
बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में...
बिहार दिवस पर CM नीतीश को बधाई, JDU प्रदेश महासचिव ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात....दी शुभकामनाएं ...
पूर्व JDU नेता केसी त्यागी ने RLD का दामन थामा, दिल्ली में पार्टी चीफ जयंत चौधरी ने दिलाई सदस्यता...