ब्रेकिंग न्यूज़

पटना के मुसल्लहपुर कृषि बाजार का होगा मॉडर्नाइजेशन, इतने करोड़ में तैयार होगा आधुनिक परिसर पटना के मुसल्लहपुर कृषि बाजार का होगा मॉडर्नाइजेशन, इतने करोड़ में तैयार होगा आधुनिक परिसर भूमि विवाद ने लिया खूनी रूप: 10 इंच जमीन के लिए बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या, विरोध में सड़क जाम बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी सख्त: 200 भ्रष्ट अफसरों और कर्मियों की डिजिटल फाइल तैयार; SP के नेतृत्व में विशेष टीम गठित बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी सख्त: 200 भ्रष्ट अफसरों और कर्मियों की डिजिटल फाइल तैयार; SP के नेतृत्व में विशेष टीम गठित फंदे से लटका मिला लैब टेक्नीशियन बहू का शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप; पति गिरफ्तार बिहार पंचायत चुनाव 2026 की तैयारियां तेज, इस बार EVM और फेशियल रिकग्निशन से होगी वोटिंग बिहार पंचायत चुनाव 2026 की तैयारियां तेज, इस बार EVM और फेशियल रिकग्निशन से होगी वोटिंग बिहार में रफ्तार का कहर: मॉर्निंग वॉक के दौरान पुलिस अधिकारी की कार ने दंपति को रौंदा, दोनों की मौके पर हुई मौत पटना में JP गंगा पथ का विस्तार, सिर्फ आधे घंटे में दीघा से कोईलवर; जल्द बनकर तैयार होगी फोरलेन सड़क

Home / news / लाल किले के प्राचीर पीएम नरेंद्र मोदी का एलान- आतंकवाद का करेंगे खात्मा

लाल किले के प्राचीर पीएम नरेंद्र मोदी का एलान- आतंकवाद का करेंगे खात्मा

15-Aug-2019 09:44 AM

By 2

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले से देश को संबोधित करते हुए कहा कि दुनिया आज असुरक्षि है. दुनिया के किसी न किसी कोने में मौत का साया मंडरा रहा है. और आने वाले खतरों के लिए भारत और मजबूत हो रहा है और साथ ही भारत आतंक फैलाने वालों के खिलाफ मजबूती से लड़ रहा है. पीएम मोदी ने कहा कि आतंकवाद को पनाह देने वालों को हम दुनिया के सामने बेनकाब करेंगे और आतंकियों का खात्मा करेंगे. कुछ लोगों ने सिर्फ भारत नहीं हमारे पड़ोसी देश को भी आतंकवाद से परेशान करके रखा है. बांग्लादेश, अफगानिस्तान, श्रीलंका आतंकवाद से जूझ रहा है. पीएम मोदी ने कहा कि भारत ऐसे में मूकदर्शक बना नहीं रहेगा. आतंकवाद को बढ़ावा देने वालों को बेनकाब करने का वक्त आ गया है. गौरतलब है कि 14 फरवरी को पुलवामा में आतंकी हमले में 40 भारतीय जवान शहीद हुए थे. पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद द्वारा अंजाम दिए गए हमले से पहले पठानकोट में भी जैश की तरफ से आतंकी हमला किया गया था. हालांकि भारत ने इसका बदला ले लिया था. और भारत ने भी पकिस्तान को मुँह तोड़ जवाब दिया. भारतीय वायुसेना ने बालाकोट में एयर स्ट्राइक कर जैश के कमांडर समेत कई आतंकियों को ढेर किया था. इस हवाई हमले के बाद से पाकिस्तान अब तक बेचैन है.