Bihar Accident : दर्दनाक हादसा! स्कूल बस-ट्रक की भिड़ंत में 2 शिक्षकों की मौत, बच्चों में मचा चीख-पुकार Bihar Board Result Date : काउंटडाउन शुरू! बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट बस कुछ कदम दूर,कितने टॉपर्स को बुलाया गया बोर्ड ऑफिस? Bihar Road: अब तीन घंटे में तय होगी पटना से पूर्णिया की दूरी, जानें इस एक्सप्रेस वे का क्या है नया अपडेट Bihar crime : छठ घाट पर चली गोली! रिटायर्ड दारोगा के बेटे को मारी गोली, अफरा-तफरी में फरार हुआ शूटर बिहार में दर्दनाक सड़क हादसा: बर्थडे पार्टी से लौट रहे दंपति को अज्ञात वाहन ने रौंदा, बेटी गंभीर रूप से घायल Bihar News : बिहार में छुट्टी लेने का नया नियम लागू! अब इस पोर्टल से ही होगी अर्जी, बिना मंजूरी नहीं मानेगी छुट्टी Chaiti Chhath 2026 : चैती छठ के समापन पर मातम: पटना समेत कई जिलों में डूबने से मौतें, अर्घ्य के बीच हादसे मरीन ड्राइव पर तेज रफ्तार का कहर: बुलेट और जुगाड़ गाड़ी की भीषण टक्कर, चालक की दर्दनाक मौत आवाज़ उठाई तो बरसी लाठियां! बिहार के इस जिले में छेड़खानी के विरोध पर हिंसा, लोग सहमे Railway News : रेलवे कर्मचारियों के लिए खुशखबरी! राम नवमी से पहले सरकार का बड़ा फैसला; जानें फायदे
13-Nov-2024 05:14 PM
By First Bihar
DARBHANGA: लगातार तीसरी बार देश की बागडोर संभालने के बाद पीएम मोदी पहली बार बिहार दौरे पर पहुंचे। 13 नवंबर को पीएम मोदी ने दरभंगा में एम्स का शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने नए रेलखंड के उद्घाटन के साथ साथ करोड़ों रुपए की योजनाओं की सौगात बिहार के लोगों को दी। दरभंगा में आयोजित कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी ने एक महत्वपूर्ण घोषणा की।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि दरभंगा से रांची के लिए जल्द ही विमान सेवा शुरू की जाएगी। विमान सेवा के शुरू होने से न केवल बिहार और झारखंड के बीच यात्रा करने वालों को सुविधा मिलेगी, बल्कि कि कनेक्टविटी बढ़ने के कारण व्यापारिक रास्ते भी खुलेंगे। प्रधानमंत्री ने यह भी बताया कि दरभंगा में एयर कनेक्टिविटी को और भी बेहतर किया जाएगा।
इसके अलावा, प्रधानमंत्री मोदी ने सड़क और रेल दोनों क्षेत्रों में कई नई परियोजनाओं का शिलान्यास किया। इससे क्षेत्रीय कनेक्टिविटी को बढ़ावा मिलेगा और लोगों को यात्रा में सुविधा होगी। प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि ये परियोजनाएं बिहार के विकास में अहम योगदान देंगी और रोजगार के नए अवसर पैदा करेंगी।
प्रधानमंत्री ने केंद्र सरकार की योजनाओं के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि सरकार का उद्देश्य बिहार को एक समृद्ध और आधुनिक राज्य बनाना है। इन परियोजनाओं से न केवल स्थानीय लोगों को फायदा होगा, बल्कि यह पूरे देश की समृद्धि में भी योगदान करेगा। प्रधानमंत्री ने कहा कि बिहार के लोग कड़ी मेहनत करने वाले हैं और उनकी सरकार हमेशा बिहार के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। पीएम मोदी का यह दौरा बिहार के विकास के लिए काफी अहम माना जा रहा है।