शादी के 4 महीने बाद नर्स की संदिग्ध मौत, पति पर जहरीला इंजेक्शन देकर हत्या का आरोप पटना नीट छात्रा मौत मामला: CBI ने मामा और प्रभात मेमोरियल के संचालक से की पूछताछ, जांच में देरी पर उठ रहे सवाल पटना नीट छात्रा मौत मामला: CBI ने मामा और प्रभात मेमोरियल के संचालक से की पूछताछ, जांच में देरी पर उठ रहे सवाल पटना में बड़ा हादसा: भरभराकर गिरी निर्माणाधीन पुल की दीवार, बाल- बाल बची चार मजदूरों की जान पटना में बड़ा हादसा: भरभराकर गिरी निर्माणाधीन पुल की दीवार, बाल- बाल बची चार मजदूरों की जान Bihar teacher transfer : बिहार में TRE-3 शिक्षक ट्रांसफर का बड़ा अपडेट, जानें कब मिलेगा आपका पसंदीदा स्थान; विभाग ने कर दिया क्लियर उम्मीद लड़कों से ज्यादा रखते… पास लड़कियों को कर देते हैं, इंटरमीडिएट छात्र की बेबाक लाइन पढ़कर मास्टर साहब दंग नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम, बिहार STF ने भारी मात्रा में विस्फोटक के साथ PLFI के दो सदस्यों को दबोचा नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम, बिहार STF ने भारी मात्रा में विस्फोटक के साथ PLFI के दो सदस्यों को दबोचा Indian Railways : ट्रेन का खाना कितना पुराना ? IRCTC की नई सुविधा से मिलेगा जवाब; इस तरह आप भी ताजा और सुरक्षित भोजन का मजा
09-Aug-2024 03:30 PM
By First Bihar
DELHI: पेरिस ओलंपिक में जैवलिन थ्रो में सिल्वर मेडल हासिल करने पर पीएम मोदी ने नीरज चोपड़ा से फोन पर बात की है। प्रधानमंत्री ने नीरज चोपड़ा की इस उपलब्धि पर बधाई दी और उनका हौसला बढ़ाया। बातचीत का एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें पीएम मोदी कहते हैं कि आप मन से गोल्ड निकाल दीजिए, आप खुद सबसे बड़ा गोल्ड हैं।
प्रधानमंत्री ने कहा कि आपने देश का नाम रोशन किया है। पूरा देश रात को आपका मुकाबला देख रहा था। देश की उम्मीदें आपकी तरफ थीं। नीरज ने कहा- जैसा मैंने सोचा था, वैसा नहीं हो सका। लोगों की उम्मीदें गोल्ड की थीं, पूरा एफर्ट लगाया लेकिन नहीं हो सका। मुकाबला तगड़ा था.लेकिन इसके बावजूद मैं मेडल लेकर आया, इसकी खुशी है।
पीएम मोदी ने आगे कहा किआप इंजरी होने के बावजूद अच्छा खेले। अरशद नदीम का भी नाम लिए बिना पीएम ने कहा कि आपने बताया था कि उसके साथ कंपटीशन टफ होता है। नीरज चोपड़ा ने कहा कि आने वाले दिनों में और भी कंपटीशन आने वाले हैं, उनके लिए कड़ी मेहनत करेंगे। बातचीत के दौरान प्रधानमंत्री लगातार नीरज चौपड़ा का हौसला बढ़ाते रहे।