ब्रेकिंग न्यूज़

दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच

Home / news / PM मोदी ने 'मन की बात' में किया बेतिया के भैरवगंज का जिक्र,...

PM मोदी ने 'मन की बात' में किया बेतिया के भैरवगंज का जिक्र, स्कूल के पहल को सराहा

29-Dec-2019 01:06 PM

PATNA : पीएम नरेंद्र मोदी ने साल 2019 में आखिरी बार अंतिम 'मन की बात' की। इस बार उन्होनें मन की बात में बिहार की भी जिक्र किया। बिहार के पश्चिम चंपारण की चर्चा करते हुए उन्होनें स्कूल के पहल की खूब प्रशंसा की। 

पीएम मोदी ने 'मन की बात' में  बिहार के पश्चिम चंपारण जिला मुख्यालय बेतिया के एक स्‍कूल का जिक्र करते हुए इसके द्वारा उठाए गए कदम की भूरि-भूरि प्रशंसा की। पीएम ने बताया कि बिहार के पश्चिम चंपारण जिला स्थित भैरवगंज में लोगों ने हेल्‍थ सेंटर बनाया है। इसके संचालन का बीड़ा बेतिया के केआर स्‍कूल के साल 1995 के पूर्ववर्ती छात्रों ने उठा रखा है। उन्होनें बताया कि 1995 बैच के स्‍कूल के छात्रों ने अपना पूर्ववर्ती छात्र सम्‍मेलन 'संकल्‍प 95' आयोजित किया, जिसमें ये संकल्‍प लिया गया।पीएम ने इस पहल की सराहना करते हुए इससे लोगों को सीख लेने की प्रेरणा दी।

पीएम नरेंद्र मोदी इस साल के आखिरी मन की बात संबोधन में देश को संबोधित करते हुए देश के युवाओं की चर्चा कर रहे थे इसी दौरान उन्होनें बिहार से लेकर जम्मू-कश्मीर तक के युवाओं के जज्बें का जिक्र किया। पीएम ने कहा कि आज के युवाओं को अराजकता, अस्थिरता और जातिवाद से चिढ़ है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज का युवा जात-पात से ऊंचा सोचता है। ये युवा परिवाववाद और जातिवाद पसंद नहीं करते हैं। पीएम मोदी ने कहा कि आज का युवा सिस्टम को फॉलो करना पसंद करता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज का पीढ़ी बेहद तेज-तर्रार है। ये पीढ़ी कुछ नया और कुछ अलग करने की सोचती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि एक चीज तो निश्चित है आने वाले दशक में युवा भारत राष्ट्र निर्माण में अहम रोल अदा करेगा।