पटना नीट छात्रा मौत मामला: CBI ने मामा और प्रभात मेमोरियल के संचालक से की पूछताछ, जांच में देरी पर उठ रहे सवाल पटना नीट छात्रा मौत मामला: CBI ने मामा और प्रभात मेमोरियल के संचालक से की पूछताछ, जांच में देरी पर उठ रहे सवाल पटना में बड़ा हादसा: भरभराकर गिरी निर्माणाधीन पुल की दीवार, बाल- बाल बची चार मजदूरों की जान पटना में बड़ा हादसा: भरभराकर गिरी निर्माणाधीन पुल की दीवार, बाल- बाल बची चार मजदूरों की जान Bihar teacher transfer : बिहार में TRE-3 शिक्षक ट्रांसफर का बड़ा अपडेट, जानें कब मिलेगा आपका पसंदीदा स्थान; विभाग ने कर दिया क्लियर उम्मीद लड़कों से ज्यादा रखते… पास लड़कियों को कर देते हैं, इंटरमीडिएट छात्र की बेबाक लाइन पढ़कर मास्टर साहब दंग नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम, बिहार STF ने भारी मात्रा में विस्फोटक के साथ PLFI के दो सदस्यों को दबोचा नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम, बिहार STF ने भारी मात्रा में विस्फोटक के साथ PLFI के दो सदस्यों को दबोचा Indian Railways : ट्रेन का खाना कितना पुराना ? IRCTC की नई सुविधा से मिलेगा जवाब; इस तरह आप भी ताजा और सुरक्षित भोजन का मजा मुजफ्फरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़, दो शातिर अपराधी गिरफ्तार
11-Aug-2024 03:18 PM
By First Bihar
DELHI: देश के किसानों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बड़ी सौगात दी है। भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी ने 61 फसलों की 109 उच्च उपज देने वाली किस्में जारी की हैं। इस दौरान उन्होंने किसानों और कृषि वैज्ञानिकों से भी बातचीत की। इन नई किस्मों को अपनाकर किसान कम लागत में अधिक मुनाफा कमा सकेंगे।
61 फसलों की 109 किस्मों में 34 खेती की फसलें और 27 बागवानी की फसल शामिल हैं। खेती की फसलों में मोटे अनाज, चारा फसलें, दलहन, तिलहन, गन्ना, रेशा, कपास समेत अन्य फसलों और अनाजों के बीज जारी किए हैं। वहीं बागवानी में फल, सब्जियों, बागान और कंद फसलों, मसालों, औषधीय फसल की किस्में शामिल हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अक्सर समावेशी खेती और जलवायु अनुकूल खेती की पद्धतियों को अपनाने पर जोर देते रहे हैं। भारत को कुपोषण मुक्त बनाने के लिए मिड डे मील, आंगनबाड़ी और अन्य सरकारी कार्यक्रमों से जोड़कर फसलों की किस्मों को प्रोत्साहन देने पर जोर दिया है। इस अवसर पर पीएम मोदी ने कहा कि कृषि क्षेत्र में उठाए गए इन कदमों से किसानों की अच्छी आय सुनिश्चित हो सकेगी और उनके लिए नए अवसर मिल सकेंगे। उच्च उपज वाली फसलों की किस्मों को जारी किया जाना इस दिखा में एक और कदम है।
प्रधानमंत्री ने कहा कि फसलों की नई किस्में किसानों के लिए काफी फायदेमंद साबित होंगी और कम खर्च में उन्हें अधिक मुनाफा हो सकेगा। पर्यावरण पर भी साकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। इस दौरान पीएम मोदी ने वहां मौजूद किसानों और वैज्ञानिकों से बात की और फसलों की नई किस्मों के विकास के लिए वैज्ञानिकों की सराहना की।
