ब्रेकिंग न्यूज़

RailOne App : अब घर तक छोड़ेगी रेलवे! इस ऐप से टिकट के साथ बुक करें टैक्सी, रेलवे की नई सुविधा ने बदला सफर का तरीका Zomato से खाना मंगवाना हुआ महंगा, हर ऑर्डर पर अब देनी होगी इतनी प्लेटफॉर्म फीस, जानिए ईद पर घर पहुंचा दिल्ली दंगों का आरोपी शरजील इमाम, 6 साल बाद गांव लौटने पर भावुक हुआ परिवार ईद पर घर पहुंचा दिल्ली दंगों का आरोपी शरजील इमाम, 6 साल बाद गांव लौटने पर भावुक हुआ परिवार Income Tax Rules 2026 : 1 अप्रैल से बदल जाएंगे इनकम टैक्स के नियम! HRA, बच्चों के भत्ते और गिफ्ट पर बड़ा अपडेट, सैलरी वालों को जानना जरूरी बिहार में शराबबंदी का सच: जहरीली शराब पीने से युवक की हालत गंभीर, अब उठ रहा यह सवाल 'मॉडल' पर महाभारत ! भाजपा की भद्द पिटवाने के बाद बैकफुट पर प्रवक्ता, विवाद बढ़ने और JDU से करारा जवाब मिलने के बाद पोस्ट किया डिलीट... दिल्ली पुलिस की बिहार में छापेमारी, पीएम मोदी की AI से आपत्तिजनक तस्वीर पोस्ट करने वाले युवक को दबोचा दिल्ली पुलिस की बिहार में छापेमारी, पीएम मोदी की AI से आपत्तिजनक तस्वीर पोस्ट करने वाले युवक को दबोचा Bihar News : दो मासूमों से छिन गई मां! घर में घुसकर महिला की हत्या, जमीन विवाद बना मौत की वजह

Home / news / PM मोदी ने चेन्नई एयरपोर्ट को दी सौगात, नए इंटीग्रेटेड टर्मिनल बिल्डिंग का...

PM मोदी ने चेन्नई एयरपोर्ट को दी सौगात, नए इंटीग्रेटेड टर्मिनल बिल्डिंग का किया उद्घाटन, मिलेंगी ये सुविधाएं

08-Apr-2023 04:40 PM

By First Bihar

DESK: PM नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को चेन्नई अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे के नए एकीकृत टर्मिनल भवन (फेज-1) का उद्घाटन किया. इस टर्मिनल भवन को 1,260 करोड़ रुपये की लागत से तैयार नए इंटीग्रेटेड टर्मिनल बिल्डिंग का उद्घाटन किया. इस बुल्डिंग को खास बनाने के लिए समृद्ध संस्कृति और विरासत को प्रदर्शित करने के लिए डिजाइन किया गया है.


बता इस भवन में संस्कृति का एक आकर्षक प्रतिबिंब है, जिसमें कोलम, साड़ी, मंदिर और अन्य तत्व शामिल हैं, जो प्राकृतिक परिवेश को दर्शाता हैं. इस भवन के उद्घाटन पर इस नए एकीकृत टर्मिनल भवन से हवाई अड्डे की यात्री सेवा क्षमता 2.3 करोड़ यात्री प्रति वर्ष से बढ़कर तीन करोड़ यात्री की हो जाएगी. 


भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) ने कहा कि स्तंभों को ताड़ के पेड़ के दृश्य प्रभाव के हिसाब से डिजाइन किया गया है. छत को रंगीन रोशनी से सजाया गया है, जो दक्षिण भारत के कोलम पैटर्न को दर्शाता है और छत का डिजाइन भरतनाट्यम से प्रेरित है.


नागर विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य एम सिंधिया, तमिलनाडु के राज्यपाल आर एन रवि और मुख्यमंत्री एम के स्टालिन सहित अन्य नेता इस दौरान उपस्थित थे. प्रधानमंत्री को मुख्यमंत्री स्टालिन का हाथ पकड़कर टर्मिनल के चारों ओर घूमते हुए देखा गया। इस दौरान दोनों नेता मुस्कुराते दिखे.