ब्रेकिंग न्यूज़

TRAIN NEWS : 'आप टेंशन क्यों लेती हैं मैडम सीट तो मैं ... ', चलती ट्रेन में सीट दिलाने का खेल या साजिश? सामने आया ऐसा ट्विस्ट, जिसे जानकर आप भी कहेंगे ‘क्या सिस्टम है!’ फेमस होने का खतरनाक शौक: रील बनाने के दौरान बाइक सवार तीन लड़कों ने बुजुर्ग को रौंदा, मौके पर हुई मौत फेमस होने का खतरनाक शौक: रील बनाने के दौरान बाइक सवार तीन लड़कों ने बुजुर्ग को रौंदा, मौके पर हुई मौत चेयरमैन के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव: पद से हटाई गईं जहानाबाद की जिला परिषद अध्यक्ष रानी कुमारी, उपाध्यक्ष की कुर्सी बची IPL 2026 : आईपीएल 2026 की शुरुआत से पहले CSK को बड़ा झटका, शुरुआती मैचों से बाहर हुए 'थाला' मैट्रिक परीक्षा 2026 के रिजल्ट को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल नोटिस का क्या है सच? बिहार बोर्ड का आया जवाब मैट्रिक परीक्षा 2026 के रिजल्ट को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल नोटिस का क्या है सच? बिहार बोर्ड का आया जवाब Sunset Points in India: भारत में कहां दिखता है सबसे जादुई सनसेट? ये 5 जगहें बना देंगी आपकी शाम यादगार बिहार पुलिस का बड़ा एक्शन: अलग-अलग मामलों के 32 आरोपी गिरफ्तार, शराब और अवैध हथियार भी बरामद बिहार पुलिस का बड़ा एक्शन: अलग-अलग मामलों के 32 आरोपी गिरफ्तार, शराब और अवैध हथियार भी बरामद

Home / news / ‘पीएम मोदी ने भारतीय कूटनीति को नये शिखर पर पहुंचाया’ UAE में हिंदू...

‘पीएम मोदी ने भारतीय कूटनीति को नये शिखर पर पहुंचाया’ UAE में हिंदू मंदिर के उद्घाटन पर बोले सुशील मोदी

15-Feb-2024 07:22 PM

By First Bihar

PATNA: बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी ने कहा है कि अयोध्या के श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में प्राण-प्रतिष्ठा के मात्र तीन सप्ताह बाद 14 फ़रवरी को मुस्लिम देश संयुक्त अरब अमीरात की राजधानी अबू धाबी में 700 करोड़ रुपये से बने हिंदू मंदिर का उद्घाटन कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय कूटनीति को नये शिखर पर पहुंचा दिया।


सुशील मोदी ने कहा कि अबू धाबी में मंदिर बनने से मुस्लिम देशों में बसे करोंड़ों भारतीयों का आत्मसम्मान बढेगा और भारत-यूएई के बीच व्यापारिक संबंध मजबूत होंगे। दो दिन पहले मुस्लिम देश कतर से 11 पूर्व भारतीय सैनिकों को मृत्युदंड से बरी कराकर सुरक्षित स्वदेश लाने में विदेश मंत्रालय को बड़ी सफलता मिली।


उन्होंने कहा कि युद्धग्रस्त यूक्रेन से 22 हजार भारतीय छात्रों की वापसी और आंतरिक संकट से जूझते सूडान से 25 हजार लोगों को भारत लौटाकर एनडीए सरकार ने विदेश नीति में भी "मोदी की गारंटी" का सिक्का जमाया। कोरोना काल में जब अधिकतर देशों ने अपने नागरिकों को उनके हाल पर छोड़ दिया था, भारत दुनिया के हर देश से अपने नागरिकों-प्रवासियों को वापस लाने में सफल रहा।