ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना

Home / news / पीएम मोदी ने अटल भूजल योजना का किया शुभारंभ, कहा- पानी के लिए...

पीएम मोदी ने अटल भूजल योजना का किया शुभारंभ, कहा- पानी के लिए हमें सचेत होने की जरूरत

25-Dec-2019 11:58 AM

DELHI : पीएम मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के मौके पर अटल भूजल योजना का शुभारंभ किया है। इस मौके पर उन्होनों भूजन की स्थिति पर चिंता जाहिर करते हुए कहा कि हमें पानी के लिए सचेत होने की जरूरत है। 

कम से कम पानी से अधिक से अधिक काम हो । स्टार्टअप के दुनिया के लोग इस मसले पर आगे आ सकते हैं। कुछ नया इजाद कर सकते हैं कि पानी कैसे बचाया जा सकता है। लेकिन सबसे ज्यादा जरूरत है कि लोग जागरूक हो। सबसे ज्यादा पानी का उपयोग खेती में होता है। हमारी खेती भूजल पर निर्भर है। पुराने तौर तरीकों से पानी बर्बाद होता है। 

पीएम मोदी ने हरियाणा सरकार को बधाऊ देते हुए कहा कि सरकार ने कम पानी वाली फसलों के लिए किसानों को प्रोत्साहित किया। उन्होनें कहा कि कुछ फसलों में ज्यादा पानी की जरूरत है। जिससे भूजल स्तर तेजी से घटता है। हमें कम पानी वाले फसलों की तरफ अग्रसर होने होगा। उन्होनें कहा कि बूंद-बूंद पानी से परिवर्तन आता है। जहां कम पानी है वहां वाटर बजट बनाए जाने की जरूरत है। अटल जल योजना के तहत जो ग्राम पंचायत पानी के लिए बेहतरीन काम करेगी उन्हें और ज्यादा राशि दी जाएगी। 

बता दें कि इस योजना के लिए सरकार की ओर से 6,000 करोड़ रुपये आवंटित किए जाएंगे। अटल भूजल योजना का लाभ छह राज्यों को मिलेगा। भूजल योजना में उतर प्रदेश, मध्यप्रदेश, गुजरात, हरियाणा, राजस्थान और महाराष्ट्र शामिल हैं। केंद्र सरकार की ओर से शुरू किए गए इस योजना का लाभ 8,350 गांवों को लाभ मिलेगा।