बिहार में दर्दनाक सड़क हादसा: बर्थडे पार्टी से लौट रहे दंपति को अज्ञात वाहन ने रौंदा, बेटी गंभीर रूप से घायल Bihar News : बिहार में छुट्टी लेने का नया नियम लागू! अब इस पोर्टल से ही होगी अर्जी, बिना मंजूरी नहीं मानेगी छुट्टी Chaiti Chhath 2026 : चैती छठ के समापन पर मातम: पटना समेत कई जिलों में डूबने से मौतें, अर्घ्य के बीच हादसे मरीन ड्राइव पर तेज रफ्तार का कहर: बुलेट और जुगाड़ गाड़ी की भीषण टक्कर, चालक की दर्दनाक मौत आवाज़ उठाई तो बरसी लाठियां! बिहार के इस जिले में छेड़खानी के विरोध पर हिंसा, लोग सहमे Railway News : रेलवे कर्मचारियों के लिए खुशखबरी! राम नवमी से पहले सरकार का बड़ा फैसला; जानें फायदे Patna News : रामनवमी पर पटना लॉक! महावीर मंदिर जाने से पहले जरूर पढ़ लें ये ट्रैफिक अपडेट; जानें नया रूट प्लान Bihar News : आधार बनवाना हुआ मुश्किल! UIDAI के फैसले से छात्रों की बढ़ी परेशानी, जानिए क्या है नया अपडेट Bihar Politics : जेडीयू में बगावत! सांसद गिरधारी यादव की सदस्यता पर संकट, अपनी ही पार्टी ने उठाई अयोग्यता की मांग BIHAR NEWS : मोकामा में बवाल! आरोपी को पकड़ने गई पुलिस पर हमला, दारोगा लहूलुहान
29-May-2021 03:09 PM
DESK : शुक्रवार को पश्चिम बंगाल दौरे पर गए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मीटिंग में आधे घंटे की देरी से पहुंचने वाले पश्चिम बंगाल के मुख्य सचिव पर आखिरकार गाज गिर गई है. पश्चिम बंगाल के मुख्य सचिव अल्पन बंदोपाध्याय को केंद्र सरकार ने मुख्य सचिव के पद से हटाते हुए उन्हें 31 मई की सुबह 10 बजे तक भारत सरकार के डीओपीटी में रिपोर्ट करने के लिए कहा है.
आपको बता दें कि पश्चिम बंगाल के मुख्य सचिव राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के साथ तकरीबन आधे घंटे की देरी से प्रधानमंत्री की मीटिंग में पहुंचे थे. पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के इस कदम को लेकर देश में सियासत जारी है. लेकिन मुख्य सचिव अल्पन बंदोपाध्याय के इस कदम को सर्विस रूल के खिलाफ माना जा रहा था और इस मामले में तत्काल प्रभाव से उनका केंद्र ने तबादला कर दिया है.
1954 में बनाये गए सर्विस रूल के नियम 6 (1) एक के तहत प्रतिनियुक्ति के बारे में कहा गया है कि किसी भी संवर्ग के अधिकारी संबंधित राज्य सरकारों और केंद्र सरकार की सहमति से केंद्र सरकार या किसी अन्य राज्य सरकार के अधीन या किसी अन्य कंपनी संघ व्यक्तियों के निकाय केअधीन सेवा के लिए प्रतिनियुक्त किए जा सकते हैं. इसी नियम के तहत केंद्र सरकार ने पश्चिम बंगाल के मुख्य सचिव अल्पन बंदोपाध्याय का तबादला किया है.
आपको बता दें कि शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पश्चिम बंगाल में आए या चक्रवाती तूफान को लेकर कोलकाता में एक मीटिंग कर रहे थे. इस मीटिंग में राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के साथ साथ मुख्य सचिव अल्पन बंदोपाध्याय को भी शामिल होना था. लेकिन ममता बनर्जी के साथ अल्पन बंदोपाध्याय भी तकरीबन आधे घंटे की देरी से बैठक में पहुंचे.
इतना ही नहीं बैठक में रुकने की बजाय वहां से निकल गए, जिससे सर्विस रूल के खिलाफ मारा गया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यास साइक्लोन से हुए नुकसान की समीक्षा करते रहे लेकिन राज्य के मुख्य सचिव इस बैठक में नहीं मौजूद थे. इसी मामले में केंद्र ने अल्पन बंदोपाध्याय के खिलाफ कड़ा एक्शन लेते हुए अब उनका तबादला किया है.
