ब्रेकिंग न्यूज़

पटना की निशिका श्री बनीं बिहार बोर्ड कॉमर्स की तीसरी टॉपर, सुकृष्णा कॉमर्स अकेडमी ने किया सम्मानित अरवल को नीतीश ने दिया बड़ा तोहफा: 150 करोड़ रुपये से अधिक की योजनाओं का किया उद्घाटन-शिलान्यास जेल से छूटने के बाद बोले अनंत सिंह, 4 किलोमीटर दूर खड़े थे फिर भी मुझे फंसाया गया अब फेक खबरों का खेल खत्म! गूगल का यह जबरदस्त टूल बताएगा सच और झूठ की पूरी कहानी, जानिए नया अपडेट बंद कमरे में चल रहा था गंदा काम: नशे की हालत में चौकीदार और मालिक समेत तीन युवतियां गिरफ्तार Bihar News: पेपर लीक कांड के मास्टरमाइंड संजीव मुखिया का दाहिना हाथ 'मुखिया' गिरफ्तार, दर्जनों खेल में था शामिल, EOU ने पटना से किया अरेस्ट... पिता की सिलाई मशीन से बुना सपना, बेटी शाजिया ने किया साकार: आर्ट्स में बिहार की तीसरी टॉपर बनकर रचा इतिहास पति-पत्नी और वो का मामला: मास्टर के प्यार में पागल बीवी ने पति का घोंट डाला गला, इलाके में मचा हड़कंप बगहा की नासरीन प्रवीण बनीं बिहार आर्ट्स की थर्ड टॉपर, उत्तर बिहार में रहीं अव्वल Bihar Topper Success Story: नाना के निधन से टूटा मन, फिर भी नहीं हारी हिम्मत, गया की निशु बनी बिहार टॉपर

Home / news / पीएम मोदी के परिवारवाद पर लालू का बड़ा हमला, कहा.. उनकी औलाद नहीं...

पीएम मोदी के परिवारवाद पर लालू का बड़ा हमला, कहा.. उनकी औलाद नहीं है तो मैं क्या करूं

11-Feb-2022 02:28 PM

PATNA : एक राष्ट्रीय चैनल को दिए इन्टरव्यू में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जमकर तारीफ की है. उन्होंने नीतीश कुमार को बड़ा समाजवादी नेता बताया है. और कहा कि उनका परिवार किसी भी राजनीतिक मंच पर दिखाई नहीं देता है. अब उनके इस बयान पर राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने हमला बोला है. 


उन्होंने कहा कि मोदी और नीतीश का उत्तराधिकारी नहीं तो मैं क्या करूं. नीतीश का बेटा राजनीति में नहीं आना चाहता. वह चुनाव लड़ने लायक ही नहीं है. नरेंद्र मोदी की कोई औलाद ही नहीं तो कौन दिखेगा मंच पर. लालू यादव ने कहा कि मैं तो चाहूँगा कि भगवान सभी को औलाद दे. और सबका बेटा राजनीति में आये.


वहीं नीतीश को समाजवादी कहने पर तेजस्वी यादव ने कहा कि पहले जेडीयू को मोदी ने 'जनता का दमन और उत्पीड़न' पार्टी कहा था. नीतीश कुमार भाजपा को 'बड़का झूठा पार्टी' कहते थे. पहले यह तय कर लें कि कौन सही बोल रहा है. अगर आज सही बोल रहे थे तो पहले क्या सच नहीं था. तेजस्वी यादव ने कहा कि लोग कभी भी कुछ भी बोल सकते हैं. बता दें कि पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के आवास पर आज पटना जिला के RJD विधायकों और पार्षदों की बैठक हुई. इसी दौरान लालू प्रसाद और तेजस्वी यादव ने यह बातें कही.


क्या कहा था पीएम ने 

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि सीएम नीतीश के परिवार के कोई सदस्य राजनीति में नहीं है. इस दौरान उन्होंने समाजवादी नेता राम मनोहर लोहिया और जॉर्ज फर्नांडीस का जिक्र करते हुए कहा कि क्या इन्होंने कभी अपने परिवार को बढ़ावा दिया? पीएम ने कहा है कि, परिवारवादी पार्टियां लोकतंत्र का सबसे बड़ा दुश्मन है. जब परिवार ही सर्वोपरि होता है, परिवार को बचाओ पार्टी बचे न बचे, देश बचे न बचे. ये जब होता है तो सबसे बड़ा नुकसान प्रतिभा को होता है. सार्वजनिक जीवन में जितनी अधिक प्रतिभा आए वो जरूरी है. इस दौरान पीएम ने सीएम नीतीश को समाजवादी करार दिया. इसी बयान को लेकर विपक्ष पीएम मोदी और सीएम नीतीश पर हमलावर है.