ब्रेकिंग न्यूज़

दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच

Home / news / PM मोदी के मास्टर स्ट्रोक से गदगद हैं नीतीश, ट्वीट कर दे डाली...

PM मोदी के मास्टर स्ट्रोक से गदगद हैं नीतीश, ट्वीट कर दे डाली बधाई

30-Jun-2020 11:20 PM

PATNA : कोरोना काल में केंद्र सरकार के बड़े फैसले ने नीतीश कुमार खुशी बढ़ा दी है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस ऐलान के बाद कि नवंबर तक गरीबों को मुफ्त अनाज दिया जायेगा, नीतीश कुमार गदगद हैं. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इसके लिए बधाई दी है.


पीएम मोदी को टैग कर ट्वीट करते हुए सीएम नीतीश ने लिखा है माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा गरीब कल्याण योजना का विस्तार करते हुए गरीबों को 5 माह का अतिरिक्त मुफ्त राशन देने की घोषणा के लिए मैं उनको धन्यवाद देता हूं और आभार व्यक्त करता हूं.


दरअसल केंद्र सरकार की घोषणा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के लिए दोहरी खुशी लेकर आई है. बिहार में अक्टूबर नवंबर महीने में विधानसभा चुनाव होने हैं. लिहाजा गरीबों को केंद्र की तरफ से दिया जाने वाला मुफ्त अनाज सरकार के लिए सकारात्मक माहौल बनाएगा. कोरोना काल में गरीबों का संकट देखते हुए सरकार ने जो कदम उठाया है, वह पूरे देश में लागू किया जाए रहा है लेकिन चुनाव केवल बिहार में होने हैं. इस लिहाज से बिहार में एनडीए सरकार को इसका फायदा मिल सकता है.





मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इस बात को बेहतर समझ रहे हैं कि गरीबों को दिया जाने वाला मुफ्त अनाज उनकी सरकार वापसी की राह को आसान करेगा. कोरोना संक्रमण के बीच गरीबों को दी जाने वाली मदद पर विपक्ष को ही बयानबाजी नहीं कर सकता. विधानसभा चुनाव में एनडीए इस कद को बनाने की पुरजोर कोशिश करेगा. जबकि विपक्ष की रणनीति पर सबकी नजरें टिकी होंगी.