Civil Court Bomb Threat : सिविल कोर्ट को उड़ाने की फिर मिली धमकी, 24 घंटे के भीतर दूसरी बार कॉल से मचा हड़कंप Patna Traffic Update : पटना का इनकम टैक्स गोलंबर बदलेगा, ट्रैफिक व्यवस्था में होने जा रहा बड़ा परिवर्तन; जानिए नीतीश सरकार का नया प्रोजेक्ट Bihar Budget Session : बिहार विधानमंडल का बजट सत्र: महिला सुरक्षा पर हंगामे के आसार, आज कई विभागों से जुड़े सवालों पर होगी चर्चा Pahadi Saidpur Nala : पटना के पहाड़ी-सैदपुर नाले में गिरा छात्र: सुरक्षा घेरा ध्वस्त, निर्माण कार्य में लापरवाही से हुआ हादसा Bihar police dispute : होटल में खाने का पैसा मांगना पड़ा महंगा: मालिक से मारपीट का आरोप, SHO पर गंभीर सवाल; एसपी और डीआईजी से शिकायत Bihar Road : बिहार में सड़कों की ऊंचाई बढ़ाने पर सख्ती, पथ निर्माण विभाग ने जारी किया नया आदेश; इंजीनियरों को पहले करना होगा यह काम Vande Bharat Express : बिहार में इन इलाके के लोगों को जल्द मिलने वाला है वंदे भारत एक्सप्रेस की सौगात, नई रेलवे लाइन की भी उम्मीद Bihar Road : बिहार के इस इलाके के लोगों की बदलेगी किस्मत, 2 लेन की जगह अब 4 लेन सडकों का होगा निर्माण; सरकार से मिली मंजूरी Teacher Vacancy 2026 : बिहार शिक्षक भर्ती 2026: 46 हजार पदों के लिए BPSC ने जारी किया नोटिस, विज्ञापन जल्द Bihar weather : बिहार में ठंड पड़ी कमजोर, न्यूनतम तापमान बढ़ा; उत्तर बिहार में सुबह घने कोहरे की संभावना
11-Sep-2020 04:37 PM
PATNA : महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस भले ही अपनी सरकार को नहीं बचा पाए हो, लेकिन बिहार चुनाव का जिम्मा उन्हें दिया गया है. बिहार चुनाव के लिए प्रभारी बनाए गए देवेंद्र फडणवीस ने पहली बार पटना पहुंचे हैं और पटना पहुंचते ही उन्होंने बीजेपी का चुनावी एजेंडा सेट कर दिया है. देवेंद्र फडणवीस ने कहा है कि बिहार का विकास में केवल वही सरकार कर सकती है जो नरेंद्र मोदी के साथ कदम से कदम मिलाकर चले. नरेंद्र मोदी के बिना बिहार का विकास नहीं हो सकता है.
नीतीश शासन में हुआ विकास
देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि बिहार में सीएम नीतीश कुमार और सुशील मोदी की जोड़ी ने बिहार के विकास को लेकर बहुत काम किया है. अगर लालू प्रसाद के शासनकाल से इसकी तुलना करें तो जो आकंड़ा आएगा वह विकास की गाथा बताएगा. देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि कोरोना संकट के दौरान कई चुनौतियों के बाद भी पीएम मोदी ने काम कर रहे आत्मनिर्भर भारत के साथ आत्मनिर्भर बिहार बनाने की योजना शुरू किया है. जो भी चुनौती है उसको अवसर में बदला जा रहा है. पहले विकास का पैकेज इतना बड़ा तैयार नहीं होता था, लेकिन अब मोदी सरकार में हो रहा है. जो भी योजना बन रहा है. वह पेपर पर नहीं बल्कि धरातल पर दिखता है. किसान, युवा, छोटे कारोबारी, बुनकर, पशुपालन को लाभ मिलता है. पीएम मोदी ने बिहार के लिए कई योजनाओं को शिलान्यास और उद्घाटन किया है.
सुशांत चुनावी मुद्दा नहीं
सुशांत सिंह राजपूत को लेकर देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि बिहार चुनाव का मुद्दा सुशांत सिंह राजपूत नहीं हैं. बिहार और पूरे भारत के बेटे थे. इस तरह से उनकी मृत्यु के बाद अलग अलग तथ्य बाहर आने शुरू हो गए तो देश के आम आदमी को लगा कि इसकी जांच होनी चाहिए. इसी के कारण अब सीबीआई मामले की जांच कर रही है. कंगना रनौवत लगातार अन्याय के खिलाफ आवाज उठा रही थी और इस केस के बारे में बोल रही थी. महाराष्ट्र की सरकार या भूल गई है कि वह कोरोना से लड़ रही है वह कंगना के ऑफिस तोड़ने में लगी हुई है.
एनडीए में सब ठीक हैं
देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि मुझे लगता है एनडीए सब कुछ ठीक हो जाएगा. अलग-अलग दलों की अपनी-अपनी विचारधारा होती है. एनडीए मजबूती के साथ चुनाव में जाएगा. सारी दिक्कतों को बैठकर सुलझा लेंगे. एनडीए से कोई नहीं जाएगा यहां पर कई लोग आएंगे.