ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर: पारू थाना की महिला सिपाही की संदिग्ध मौत, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, पति हिरासत में अरवल में शिक्षक ने उठा लिया बड़ा कदम, इलाके में शोक की लहर Fake Currency Racket: नकली नोट गिरोह का भंडाफोड़, 6.44 लाख रुपये के जाली नोटों के साथ दो गिरफ्तार महिला एंकर ने डिप्टी सीएम को मुख्यमंत्री कह दिया, 'स्लिप ऑफ टंग' से बिहार की सियासत गर्म Bihar News: मोतिहारी में मार्च लूट की तैयारी ! स्पोर्ट्स सामाग्री की सप्लाई हुई नहीं और पैसा निकासी की चल रही तैयारी..धड़ाधड़ काटे जा रहे... Bihar News: भ्रष्ट कार्यपालक अभियंता का बंगाल से लेकर नेपाल तक जमीन-मकान, पेट्रोल पंप से लेकर जमीन के 17 पेपर, गाड़ी अपनी और भाड़ा सरकारी खजाने से... कागज पूरे, e-KYC भी हो गई… फिर भी नहीं मिली किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त? जानिए क्या करें पटना में बिहार राजस्व सेवा अधिकारियों का महाजुटान, अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रखने का ऐलान पटना में नारकोटिक्स टीम पर हमला, पत्थरबाजी के बीच पुलिस की फायरिंग, एक आरोपी गिरफ्तार दिनदहाड़े लूट से सनसनी, हथियार के बल पर ट्रांसपोर्टर से लाखों की लूट, CCTV में कैद वारदात

Home / news / डोनाल्ड ट्रंप और PM मोदी के बराबर अपनी सुरक्षा चाहते हैं नीतीश, जिनको...

डोनाल्ड ट्रंप और PM मोदी के बराबर अपनी सुरक्षा चाहते हैं नीतीश, जिनको खतरा नहीं उनको भी दी गई सुरक्षा

26-Sep-2020 12:46 PM

PATNA: बिहार में सुरक्षा पर सियासत शुरू हो गई है. आरजेडी के सीनियर नेता शिवानंद तिवारी ने कहा कि बिहार का मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपनी सुरक्षा प्रधानमंत्री और डोनाल्ड ट्रंप के बराबर करवाना चाहते हैं. ऐसे मुख्यमंत्री को नहीं रहना चाहिए. हमें सुरक्षा का बहुत ज्ञान नहीं है. बताइए ऐसे ऐसे लोगों को सुरक्षा दी गई है जिनको कोई खतरा नहीं है. जदयू के प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह को कौन सा डर है जो उन्हें जेड प्लस की सुरक्षा दी गई है. 

राजद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवानंद तिवारी ने महागठबंधन के स्वरूप के सवाल पर कहा कि बिहार के चुनाव में अमूमन ऐसा होता रहा है कि नामांकन के पहले तक सीट फाइनल होता है. हालांकि या सही नहीं है.  शिवानंद तिवारी ने कहा कि यह केवल एक गठबंधन के साथ ही नहीं है बिहार के सभी राजनीतिक दलों के गठबंधन के बीच कमोबेश यही नजारा है. शिवानंद तिवारी ने कहा कि राजनीति में सही नहीं होता है कि गठबंधन का जो आयाम है वह देर से आए.



उपेंद्र कुशवाहा के सवाल पर शिवानंद तिवारी ने कहा कि लोग आजकल सिद्धांत की राजनीति नहीं करते हैं. जो की राजनीति के लिए सही नहीं है. उपेंद्र कुशवाहा हो या कोई अन्य दल सब अपने फायदे की बात सोचते हैं. एनडीए के अंदर अभी चिराग पासवान का ही यह तय नहीं है कि वह एनडीए के साथ चुनाव लड़ेंगे.