बिहार में दो दिन से लापता किशोर का पोखर में मिला शव, दादा की भी सदमे में हुई मौत, इलाके में हड़कंप Bihar Accident : दर्दनाक हादसा! स्कूल बस-ट्रक की भिड़ंत में 2 शिक्षकों की मौत, बच्चों में मचा चीख-पुकार Bihar Board Result Date : काउंटडाउन शुरू! बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट बस कुछ कदम दूर,कितने टॉपर्स को बुलाया गया बोर्ड ऑफिस? Bihar Road: अब तीन घंटे में तय होगी पटना से पूर्णिया की दूरी, जानें इस एक्सप्रेस वे का क्या है नया अपडेट Bihar crime : छठ घाट पर चली गोली! रिटायर्ड दारोगा के बेटे को मारी गोली, अफरा-तफरी में फरार हुआ शूटर बिहार में दर्दनाक सड़क हादसा: बर्थडे पार्टी से लौट रहे दंपति को अज्ञात वाहन ने रौंदा, बेटी गंभीर रूप से घायल Bihar News : बिहार में छुट्टी लेने का नया नियम लागू! अब इस पोर्टल से ही होगी अर्जी, बिना मंजूरी नहीं मानेगी छुट्टी Chaiti Chhath 2026 : चैती छठ के समापन पर मातम: पटना समेत कई जिलों में डूबने से मौतें, अर्घ्य के बीच हादसे मरीन ड्राइव पर तेज रफ्तार का कहर: बुलेट और जुगाड़ गाड़ी की भीषण टक्कर, चालक की दर्दनाक मौत आवाज़ उठाई तो बरसी लाठियां! बिहार के इस जिले में छेड़खानी के विरोध पर हिंसा, लोग सहमे
28-Aug-2021 01:45 PM
PATNA : पंजाब के अमृतसर में आज ऐतिहासिक जलियांवाला बाग के नए स्वरुप का पीएम मोदी वर्चुअल तरीके से उद्घाटन करेंगे. ऐसे में पंजाब के किसानों ने विरोध षुरु कर दिया है. किसानों ने उद्घाटन से ठीक पहले धमकी दी है कि किसी भी भाजपा नेता को जलियांवाला बाग के आसपास भी फटकने नहीं देंगे. किसानों ने सुबह से जलियांवाला बाग के आसपास के इलाकों को घेर लिया है.
सुबह सुबह किसानों के विरोध प्रदर्शन की भनक मिलते ही प्रशासन के हाथ पांव फूलने शुरु हो गए. चूंकि मामला प्रधानमंत्री के कार्यक्रम से जुड़ा था, अतः प्रशासन ने किसानों को समझाना बुझाना शुरु कर दिया लेकिन किसान नहीं मानें. इसके बाद जलियांवाला बाग के आसपास बड़ी संख्या में पुलिस के जवानों को तैनात कर दिया गया है.
बताते चलें कि जलियांवाला बाग में पंजाब भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष औ राज्यसभा सांसद श्वेत मलिक को उद्घाटन समारोह में शामिल होना था लेकिन किसानों के आक्रोश को देखते हुए उन्होंने अपना कार्यक्रम रद्द कर दिया है. श्वेत मलिक अब अपने घर से ही वर्चुअली ही उद्घाटन समारोह में शामिल होंगे.
वहीं किसानों को यह भी खबर मिली थी कि इस उद्घाटन समारोह में हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर भी पहुंचने वाले हैं. किसानों का सबसे ज्यादा विरोध खट्टर को लेकर ही था लेकिन पुलिस ने साफ किया है कि इस आयोजन में खट्टर नहीं आ रहे हैं, फिर भी किसानों ने कह दिया है कि जब तक पीएम मोदी का कार्यक्रम खत्म नहीं होता, हमारा विरोध जारी रहेगा. किसानों ने साफ किया कि कोई आए या न आए, हमें इससे कोई फर्क नहीं पड़ता. हम किसी भी भाजपाई को यहां नहीं आने देंगे.
मालूम हो कि पिछले 09 महीनों से केंद्र सरकार के तीन कृषि बिलों के खिलाफ किसान आंदोलन जारी है. खास तौर पर पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के किसान कृषि बिलों की वापसी की मांग को लेकर केंद्र सरकार एवं भाजपा के खिलाफ आंदोलनरत हैं.