Bihar News : दो मासूमों से छिन गई मां! घर में घुसकर महिला की हत्या, जमीन विवाद बना मौत की वजह बिहार में अपराधियों का तांडव: घर में घुसकर महिला को मौत के घाट उतारा, पति ने भागकर बचाई जान Bihar News: दहेज की भेंट चढ़ी बिहार की एक और बेटी, नवविवाहिता की संदिग्ध मौत से सनसनी, पति गिरफ्तार BIHAR NEWS : बिहार में 5 करोड़पति बाबू का भ्रष्टाचार या महाघोटाला! इंजीनियर से अफसर तक—करोड़ों की संपत्ति, छापों में नोट गिनती मशीनें भी हुई फेल BIHAR CRIME : फल्गु नदी से मिला कारतूस भरा ट्रॉली बैग!3 महीने बाद खुला राज, रिटायर्ड फौजी से जुड़ा मामला बिहार के इस जिले में लाखों का नुकसान, टेंट गोदाम और हार्डवेयर दुकान स्वाहा; इलाके में मचा हडकंप Bihar PNG scheme : LPG संकट के बीच बिहार में बड़ा धमाका! अब पाइप से मिलेगी गैस, 24 घंटे में PNG कनेक्शन का आदेश जारी BIHAR NEWS : गांधी मैदान से सीधे ललन सिंह के घर पहुंचे निशांत, 15 मिनट की बंद कमरे में बैठक से बिहार की राजनीति गरम Bihar News : DM को गुमराह, फिर गिरफ्तारी… और थाने से फरार! पुलिस कस्टडी से भागा माइनिंग इंस्पेक्टर,अवैध बालू खनन सिंडिकेट पर बड़ा खुलासा Bihar news : बिहार सरकार का बड़ा फैसला: अब नहीं लगेगा 21 दिन! बिहार में 24 घंटे में मिलेगा Death Certificate; इस वजह से हुआ बदलाव
18-Sep-2020 07:11 AM
PATNA : आज पीएम नरेन्द्र मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से 516 करोड़ की लागत से निर्मित कोसी महासेतु का उद्घाटन करेंगे और सुपौल के सरायगढ़ से आसनपुर कुपहा के बीच ट्रेन को रवाना करेंगे. इसके साथ ही कोसी क्षेत्र से मिथिलांचल का सीधा रेल मार्ग से जुड़ाव हो जाएगा. 86 सालों बाद दो भागों में विभक्त मिथिलांचल रेल मार्ग से जुड़ जाएगा.
आज पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी द्वारा देखे गये सपने को पीएम नरेंद्र मोदी पूरा करेंगे.इस महासेतु की शुरूआत होते ही निर्मली से सरायगढ़ की 298 किलोमीटर की दूरी घटकर महज 22 किलोमीटर रह जाएगी.
अभी निर्मली से सरायगढ़ तक के सफर के लिए लोगो को दरभंगा-समस्तीपुर-खगड़िया- मानसी-सहरसा होते हुए 298 किमी की दूरी तय करनी होती है. लेकिन आज से यह दूरी मात्र 22 किलोमीटर रह जाएगी.
बता दें कि 2003 में पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी ने इसकी आधारशिला रखी थी. जिसमें कोसी महासेतू पर ईस्ट वेस्ट कोरिडोर योजना के तहत सङक मार्ग से जोङना भी शामिल था. लेकिन कुछ सालों बाद केंन्द्र में कांग्रेस की सरकार आ जाने के कारण रेलवे का काम धीमा पड़ गया था. लेकिन 2014 में फिर से केंन्द्र में भाजपा की सरकार आने के बाद कोसी रेल महासेतू पर युद्ध स्तर पर कार्य शुरु कर दिया गया था. 18 सितंबर को कोसी रेल महासेतू के उद्धाटन को लेकर कार्यक्रम स्थल को सजाने के लिए मजदूर दिन रात काम कर रहे है. रेलवे के कई बड़े अधिकारियों के द्वारा कार्यो का जायजा लिया जा रहा है.